वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी दोनों पार्टियों का गठबंधन होने की बात कह चुके हैं। उन्होंने एक बार फि (आप) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब चोर और सिपाही एक साथ चुनाव लड़ेंगे।
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा करने वाली मान सरकार ने कांग्रेस से गठबंधन कर अपने वादे से समझौता कर लिया है। जिन कांग्रेसी नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप हैं, जिनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही हैं और जिन्हें जेल तक जाना पड़ा, वह सभी अब पंजाब सरकार के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार से समझौता कर चुकी है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी (आप) से भरोसा उठ गया है। लोगों ने देख लिया है कि सियासी फायदे के लिए चोर-सिपाही गठबंधन कर एकसाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।