वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार इस बात का दावा करके सत्ता में आई थी कि वह कानून की पालना कड़े तरीके से करेंगे। लेकिन, हालात कुछ विपरीत ही बयां कर रहे हैं। मामला जुड़ा है आप के एक मंत्री के साथ, जिन्होंने सरेआम ट्रैफिक नियम तोड़ कर जनता के समक्ष अपनी गाड़ियों के काफिले को भगा लिया। इस बात की साक्षी अमृतसर की आम-जनता हैं। घटनाक्रम, बुधवार की बाद दोपहर गोलडन गेट के पास स्थित लाइटों वाले चौक में लगभग 4 बजे का हैं। फिलहाल, पंजाब की जनता सीएम मान से पुकार कर रही हैं कि वे अपने मंत्री की क्लास लगाए तथा उन्हें अच्छी तरह समझाएं कि नियम सभी के लिए एक समान हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अमृतसर दौरा था। यहां पर उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब में यूथ को नशे से दूर रहने तथा अच्छे राह पर चलने के लिए कसम खाने का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों सहित हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम लगभग दोपहर को समाप्त हो गया। इस बीच पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अपनी कारों के काफिले सहित लगभग 4 बजे गोलडन गेट पर पहुंचे।
सिग्नल नहीं होने के बावजूद मंत्री जी की गाड़ियों का काफिला ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए निकल गया। इस बात की साक्षी अमृतसर की आम जनता बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जनता में किसी ने नियम तोड़ने की वीडियो भी बना ली हैं। फिलहाल, इसे सोशल मीडिया में अपलोड नहीं किया गया। उधर, आम-जनता मंत्री जी के इस रवैए से काफी खफा हैं। कईयों ने तो सीएम मान से मंत्री की क्लास लगाने की गुहार तक लगा दी हैं
बता दें कि कुछ समय पूर्व यहीं मंत्री अमृतसरी कुलचे के विवाद को लेकर काफी चर्चा में आ गए। पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने तो इनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काफी संगीन आरोप लगा दिए।