एसएनई न्यूज पंजाब बजट लाइव अपडेट…..2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ के बजट खर्चे अनुमानित..वर्ष 2021-22 से 14 फीसद अधिक

स्टेट ब्यूरो.एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपना पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में 2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ के बजट खर्चे का अनुमान रखा। यह वर्ष 2021-22 से 14 फीसद अधिक है। उन्होंने कहा कि इसमें 66  हजार 440 करोड़ स्थायी खर्च है। इसमें पगार, ऋण और पेंशन आदि शामिल है। यह पिछले वित्तीय वर्ष से 11.10 फीसद अधिक है। इसमें विरासत में मिले ऋण, 6वें पे कमीशन लागू करने और कर्जे की अदायगी को बताया। उन्होंने कहा कि 10,978 करोड़ रुपए का कैपिटल ऐक्सपैंडीचर रखा गया है। जिसमें पिछली बार के मुकाबले 9 फीसद बढ़ोतरी की गई है। इससे राज्य में निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। बजट के बाद कल तक के लिए विधानसभा की कार्रवाई मुल्तवी कर दी गई।
बजट लाइव
शराब से करीब 10 हजार करोड़ रुपए की कमाई होगी। पिछले साल से यह 56 फीसद ज्यादा है।
जीएसटी वसूली में 27 फीसद बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे सरकार के खजाने में 4350 रुपए का इजाफा होगा।
पिछले साल के मुकाबले 17.8 फीसदी कमाई बढ़ेगी। 95,378 करोड़ रुपए का योगदान बढ़ेगा। कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे।
पंजाब सड़क, पुल और भवनों के निर्माण के निर्माण और रखरखाव के लिए 2102 करोड़ रुपए रखे जाएंगे।
पटियाला की बड़ी और छोटी नदी का पुनर्निर्माण और लुधियाना में बुड्‌ढा नाला का नवीनीकरण होगा।
अमृतसर और जालंधर में सरफेस वाटर की सप्लाई की जाएगी।
पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करेंगे। राज्य में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाली गाड़ियों को उत्साहित करेंगे। पंजाब में 45 नए बस स्टैंड और मौजूदा 61 बस स्टैंड का नवीनीकरण होगा।
बठिंडा के जनता नगर और मुल्तानियां रोड पर पुल बनाया जाएगा।
मोहाली में नई जेल बनाई जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।
पंजाब पुलिस के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें विदेशों में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए १०८ करोड़ का बजट रखा गया है। हर पुलिस जिले में 30 करोड़ की लागत से साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
पंजाब में पर्यटन के स्थानों को विकसित करने के लिए इको, रूरल, कल्चर और धार्मिक टूरिज्म पर फोकस करेगी। जंगलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।
पूर्व फौजियों की भलाई और मदद के लिए मोहाली में ओल्ड एज होम बनेगा।
गरीब लोगों के लिए आटे की होम डिलीवरी शुरू करेंगे। इसके लिए 497 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
पंजाब शिक्षा एवं सेहत फंड नाम से ट्रस्ट बनाया गया है। इसके लिए सरकार अपना हिस्सा देगी। इसमें हृक्रढ्ढ भी अपना हिस्सा डाल सकते हैं। उन्हें सरकार एक-एक पैसे का हिसाब देगी।
हर जिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऑफिस बनेगा।
पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए 3163 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछली सरकार के मुकाबले 48 फीसद अधिक है।
राज्य में व्यापारिक कमीशन का गठन होगा। जिसके मेंबर व्यापारी और कारोबारी होंगे।
मोहाली के नजदीक फिनटेक सिटी स्थापना की जाएगी। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए मोहाली में 490 एकड़ जमीन अधिकृत की जा रही है।
वैट रिफंड के मुद्दे 3 महीने में हल होंगे।
औद्योगिक बिजली को छूट जारी रहेगी। उद्योगों के विकास के लिए नई पॉलिसी आएगी।
किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इस मसकद के लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 2022-23 के लिए 1156 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
स्वास्थ्य के लिए 4731 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 24 फीसद ज्यादा है।
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए उत्साहित करने के मकसद से 840 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
इस साल 117 मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। इसके लिए 77 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। 15 अगस्त से 75 मोहल्ला क्लीनिक काम करना शुरू कर देंगे।
सड़क हादसे में जख्मी को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली दिल्ली सरकार की फरिश्ते स्कीम पंजाब में लागू होगी। पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा। इसका खर्च सरकार उठाएगी। जो जख्मी को अस्पताल लाएगी। उसे सरकार सम्मानित करेगी।
स्टेट मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। जो सेहत व्यवस्था को देखेगा और कमियों को दूर करेगा। शुरुआत में इसे सरकार चलाएगी। बाद में इसे पेशेवर प्रबंधन वाली एजेंसी को सौंपा जाएगा।
2 साल में पटियाला और फरीदकोट में 2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किए जाएंगे। 2024 तक 3 और ऐसे अस्पताल बनाए जाएंगे।
पंजाब में उभरते खिलाड़ियों के लिए 24 करोड़ रुपए रखे गए। पंजाब के स्टेडियम अपग्रेड करने और संगरूर के लौंगोवाल में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
मेडिकल एजुकेशन के लिए राज्य को कवर करने के लिए अगले 5 साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद राज्य में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 25 हो जाएगी। इस साल मेडिकल शिक्षा के लिए 1033  करोड़ रुपए रखे गए। पिछले साल के मुकाबले यह 57 फीसद अधिक है।
सरकारी मेडिकल कॉलेज अपग्रेड करने और रूक्चक्चस् सीटें बढ़ाने पर गौर किया जाएगा। संगरूर में संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज कॉलेज बनेगा। जिसमें 100 एमबीबीएस सीटें होंगी। इसके लिए 50 करोड़ की रकम रखी गई है।
राज्य के हृष्टष्ट केंद्रों और ट्रेनिंग सेंटरों के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए।
उच्च शिक्षा के लिए सभी सरकारी कॉलेजों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और नए कॉलेजों के लिए 25 करोड़ रुपए रखे गए।
हुनर विकास केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए 834 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को वित्तीय संकट से निकालने के लिए २०० करोड़ का बजट रखा गया है। फिरोजपुर और मलोट यूनिवर्सिटी के लिए ग्रांट डबल होगी।
पंजाब में 9 सरकारी कॉलेजों में नई लाइब्रेरी के लिए 30 करोड़ रखे गए हैं।
जनरल कैटेगिरी के बच्चों के लिए हुनर स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसके लिए  करोड़ रुपए रखे गए हैं। यह रकम प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएगी।
मिड डे मील स्कीम के लिए 473 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 35 फीसद अधिक है।
समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1232 करोड़ के मुकाबले 1351 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 67 करोड़ रुपए रखे गए हैं। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 79 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
शिक्षा के लिए 2022-23 में स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए पिछले साल के मुकाबले 16 फीसद ज्यादा बजट रखा गया है।
सरकार का 3 तरह का फोकस
चीमा ने कहा कि सरकार का फोकस बिगड़ते वित्तीय हालात को बहाल करना, आमदनी बढ़ा कर्जा कम करना और सार्वजनिक फंडों की प्रभावशाली और कुशल इस्तेमाल को यकीनी बनाई जाएगी। फिजूलखर्ची घटाई जाएगी। सेहत और शिक्षा पर सरकार का ध्यान केंद्रित रहेगा। इस दौरान चीमा ने 'मेरे जुनून का नतीजा जरूर निकलेगा, इस स्याह समंदर से नूर निकलेगा' की पंक्तियां भी कही।
जुलाई से मुफ्त बिजली
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन रूरु्र वन पेंशन से सालाना 19 करोड़ 53 लाख की बचत होगी। इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्री पहले भी स्थिति साफ कर चुके हैं।
पहली बार होगा पेपरलेस बजट
ष्टरू भगवंत मान की सरकार का बजट पेपरलेस होगा। खुद सीएम ने इसकी घोषणा की थी। सरकार का कहना है कि इससे पंजाब के सरकारी खजाने के 21 लाख रुपए बचेंगे। वहीं 34 टन कागज की भी बचत होगी। इससे करीब 834 पेड़ बचेंगे।
अंतरिम बजट पर चल रही मान सरकार
पंजाब में ष्टरू भगवंत मान की सरकार को बने अभी ढाई महीने हुए हैं। सरकार का कामकाज चलाने के लिए सरकार ने अंतरिम बजट पास किया था। 3 महीने का यह अंतरिम बजट 37,120 करोड़ रुपए का था।

100% LikesVS
0% Dislikes