वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पिछले दिनों कनाडा के सरे शहर में कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। कपिल ने कहा कि मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं है। वे शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।
बता दें कि है कि कनाडा के सरे में कपिल शर्मा व उसकी पत्नी गिन्नी ने कैप्स कैफे खोला था। कैफे खुलने के चंद दिन बाद ही कैफे पर गोलियां बरसाई गई। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी ने ली थी। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में निहंग सिखों पर की किसी टिप्पणी से नाराज होकर लाडी ने यह हमला करवाया था। बाद में उसने और उसके साथी ने कपिल को माफी मांगने की धमकी भी दी थी। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) का रहने वाला हरजीत सिंह उर्फ लाडी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय सदस्य है। लाडी पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

