एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक व खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। सेक्टर-15 सी स्थित घर के मेन गेट पर पंजाब के लुधियाना के कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने समर्थकों के साथ पहुंच कर वीरवार को तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने भारत माता जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
इस दौरान मंड ने कहा कि हर भारतवासी की तरह वह भी देश से प्यार करते हैं। पन्नू लोगों को भड़काने का काम करता है और हर घर तिरंगा अभियान के तहत उसके घर यह तिरंगा लगाया गया है। पन्नू के नाकाम मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।