खुशखबरी………..आज-कल बारिश की पूर-पूरी संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम रहेगा शुष्क

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बात की पुष्टि मौसम विभाग ने की। विभाग के मुताबिक इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने फिलहाल 29 अगस्त से एक सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। उधर, शनिवार को तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट की वजह से अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है।

अमृतसर का पारा 33.0 डिग्री


सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 33.0 डिग्री, लुधियाना का 33.3, पटियाला का 35.8, पठानकोट का 33.7 डिग्री, बठिंडा का 35.0, फरीदकोट का 34.2, एसबीएस नगर का 31.8, फतेहगढ़ साहिब का 33.5, जालंधर का 32.5 डिग्री और रोपड़ का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जगह हुई बारिश


शुक्रवार रात को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। इनमें अमृतसर में 12.0 एमएम, लुधियाना में 9.2 एमएम, पटियाला में 0.8 एमएम, एसबीएस नगर में 11.8, जालंधर में 14.5, होशियारपुर में 10.0, बरनाला में 11.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। शनिवार को फिरोजपुर में 29.0 एमएम की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना रहा। सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान लुधियाना का दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes