एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
सड़क के बीच पशु के आने से सरहिंद नेशनल हाईवे गांव नब्बी पुर के नजदीक दो कारों की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में घायल सभी रिश्तेदार हैं और सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
हादसाग्रस्तों की पहचान
मृतक बच्चियों की पहचान इशिका ढाई वर्ष और पावनी साढ़े चार वर्ष के तौर पर हुई है। हादसे में घायल मोनिका, चंद्रलेखा, हिमांशु सेठी, प्रीति और बच्चों में गितिका व भूमि सभी निवासी सहारनपुर और दीपाली व रंजना निवासी यमुनानगर के हैं। इस बारे में डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखबीर सिंह ने बताया सभी लोग गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी पर रविवार को नबीपुर के नजदीक उनकी कार के आगे पशु आ गया। इसी दौरान पीछे आ रही एक अन्य कार भी उनसे टकरा गई।
शवगृह में रखवाए शव
दोनों कारों में सवारों गंभीर जख्मी हो गए और दो बच्चियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नबीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लोगों की मदद से हादसे में जख्मियों को दोनों कार से निकाला और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने इशिका व पावनी को मृत घोषित कर दिया। दोनों कारों को कब्जे में ले हादसे की जांच शुरू कर दी है और बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

