चन्नी के ट्वीट उपरांत सिद्धू का ट्वीट…..मेरी लड़ाई पंजाब के लिए………रेत की नहीं

सौजन्य सिद्धू ट्विटर अकाउंट

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेत खनन को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हुई पूछताछ के उनके ट्वीट में साधारण पूछताछ करने की बात उपरांत , पंजाब प्रदेश के पूर्व कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि उनकी लड़ाई हमेशा से पंजाब के लिए रही है, रेत के लिए नहीं। ईडी ने चन्नी के साथ चंडीगढ़ कार्यालय में लगभग छह घंटा अवैध रेत खनन मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछें। ये सवाल ईडी के समक्ष चन्नी की साली के बेटे हनी द्वारा रेत खनन तथा पंजाब के बड़े अधिकारियों की बदली कराने के बदले लिए गए पैसे से जुड़े थे। फिलहाल, चन्नी ने ईडी के समक्ष साफ कर दिया है कि उनका इन सवालों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई गलत करता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होना जरूरी बनता है। चाहे इसमें उनका कोई रिश्तेदार ही न कोई हों।

ईडी की रेड में हन्नी के ठिकानों से ईडी को 10 करोड़ से ऊपर पैसे तथा अवैध संपत्तियों के दस्तावेज हासिल हुए थे। जिनका विवरण देने में हनी असफल रहे थे। चन्नी के ट्वीट उपरांत सिद्धू ने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है कि उनकी लड़ाई हमेशा पंजाब के लिए रही है। रेत के लिए नहीं…। रेत, शराब माफिया ने पंजाब को हमेशा लूटा……। इनकी बदौलत से पंजाब के वित्तीय स्थिति को नुकसान हुआ……..। अब भी वह रेत माफिया के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखा …….। इनके खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद रखेंगे….। सत्ता में कोई भी सरकार आ जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता…….। पंजाब की जनता के अहम मुद्दों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी…..। 

इधर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्य अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए आपसी लड़ाई ही रही है। कांग्रेस का दोबारा सत्ता में आना लगभग तय था। कुछ नेताओं की आपसी लड़ाई तथा बयानबाजी ने ही कांग्रेस को वापस सत्ता में आने के लिए रोक दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की अनुशासन कमेटी अब पार्टी के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ सख्त हो चुकी है। पार्टी ने कुछ बड़े नेताओं को पार्टी निष्कासित कर दिया है, तथा कुछ कारण बताओ नोटिस जारी कर, उनसे जवाब-तलब किया है। 

100% LikesVS
0% Dislikes