एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।एशियाई खेलों के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हरि चंद का 69 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया है। वर्ष 1978 के एशियाई खेलों में हरि चंद ने दो स्वर्ण पदक जीत भारत का सम्मान बढ़ाया था। उन्होंने वर्ष 1976 एवं वर्ष 1980 के ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शोक जताया हैं।
हरिचंद के निधन की खबर से दुखी हूं राजा वडिंग
राजा वड़िंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि भारत के ओलंपियन हरिचंद के निधन की खबर से वह बहुत दुखी हूं। होशियारपुर के गांव घोरेवाल के रहने वाले हरिचंद ने 1978 एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक (5000 मीटर और 10000 मीटर) जीतकर विश्व स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।
आप ने जताया शोक
आम आदमी पार्टी ने भी हरिचंद के निधन पर शोक जताया। पार्टी ने कहा कि भारत को एशियाई खेलों में अपने खेल के लिए प्रसिद्ध करने वाले दोहरे स्वर्ण पदक विजेता होशियारपुर जिले के भारतीय ओलंपियन हरि चंद के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। हरि चंद अपने खेल के लिए हमेशा याद किए जाएंगे और हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।