धमकी भरा ईमेल……इन हिंदू-मंदिरों, रेल-ट्रैक-प्रशासनिक कार्यालय को उड़ाने की साजिश

bomb-making-videos-696x391

SNE NETWORK. PANCHKULA/CHANDIGARH.

पंचकूला के मेयर दफ्तर और नगर निगम को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें पंचकूला मेयर कार्यालय, उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों और दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, धमकी भरा मेल 4 जून को सुबह 09:54 बजे मेयर और नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

धमकी में बकायदा ब्लास्ट का समय भी निर्धारित किया गया है
मेयर दफ्तर: दोपहर 1:11 बजे से दोपहर 3:11 बजे के बीच धमाका करने का दावा।
रेलवे ट्रैक: सुबह 9:11 बजे और रात 9:11 बजे धमाके की धमकी।

मेल में साफ लिखा गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर आईईडी धमाके किए जाएंगे, इसलिए कोई भी सफर न करे और अपने बच्चों को बचाए।साजिशकर्ताओं ने 6 जून 1984 (ऑपरेशन ब्लू स्टार) का बदला लेने की बात कहते हुए उत्तर भारत के कई प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को बम धमाकों से तबाह करने की धमकी दी है। 


धमकी भरे मेल में इन मंदिरों की सूची दी गई है


कालका जी मंदिर (कालका जी)
भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
कार्तिकेय मंदिर (पिहोवा)
स्थाणेश्वर महादेव मंदिर (कुरुक्षेत्र)
गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक, दिल्ली)
योगमाया मंदिर (महरौली, दिल्ली)

प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आया

ईमेल के मिलते ही पंचकूला नगर निगम का प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आ गया। मेयर कार्यालय की ओर से सुबह 10:27 बजे यह पूरा मामला और ईमेल की कॉपी डीसीपी पंचकूला और हरियाणा पुलिस को फॉरवर्ड कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई हैं।###USA###CANADA###BOMB-THREAT-NEWS###CHANDIGARH###PUNJAB###INDIA###CHINA###IRELAND###VIETNAM###SWEDEN###@

100% LikesVS
0% Dislikes