नई सरकार नए प्रशासनिक गठन.. डीजीपी को बदलने के बने पूरे आसार….मुख्य सचिव ए-वेणु प्रसाद प्रमुख सचिव हो सकते है वीके सिंह

आईएएस वेणु प्रसाद सौजन्य इंटरनेट मीडिया

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

आईएएस वीके सिंह सौजन्य इंटरनेट मीडिया

पंजाब की सत्ता में नई सरकार आम आदमी पार्टी की बन चुकी है, इसलिए स्वाभाविक भी है कि नए प्रशासनिक गठन होना। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सचिव 1991 आईएएस अधिकारी ए-वेणु प्रसाद को लगाया गया है, जबकि चर्चा इस बात की भी पूरी जोरशोर से है कि प्रमुख सचिव में दो नाम आगे चल रहे है। इनमें वीके सिंह तथा अनुराग अग्रवाल का नाम है, जबकि, वीके सिंह का प्रमुख सचिव लगना लगभग तय माना जा रहा है। क्योकिं, भगवंत मान के बेहद करीब है। इसी प्रकार पंजाब पुलिस के निदेशक आईपीएस भावरा को बदलने के पूरे आसान बन चुके है।

पंजाब का नया डीजीपी कौन होगा, इसका फैसला 16 मार्च को सीएम भगवंत मान तथा उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण करने के उपरांत ही साफ हो जाएगा। पंजाब में नई सरकार आप आदमी पार्टी की बन चुकी है। सिर्फ सरकार के विधायकों तथा मंत्रियों द्वारा शपथ ग्रहण करने का कार्यक्रम ही शेष है।

16 मार्च को आम आदमी पार्टी के विधायक, मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल के मंत्री शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव खटखट कलां में शपथ ग्रहण करने जा रहे है। इससे पहले ही नई सरकार के कार्यकाल में एक बड़ा फैसला लिया गया। सीएम भगवंत मान के मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद को बनाया गया। जबकि , प्रमुख सचिव पद पर भी वीके सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनका इस पद पर बैठना लगभग तय माना जा रहा है। सिर्फ तो सिर्फ औपचारिक रूप से घोषणा होना शेष है। 

आईपीएस वीके भावरा सौज्नय इंटरनेट मीडिया

डीजीपी पंजाब वीके भावरा की जगह आम आदमी पार्टी नए डीजीपी को लगा सकती है। फिलहाल, इस पर अभी चर्चा ही चल रही है। किसी प्रकार से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। भावरा को चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत पंजाब का डीजीपी नियुक्त किया था। पैनल में सबसे ऊपर वीके भावरा का नाम था। 

67% LikesVS
33% Dislikes