वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पराली जलाने वाले 28 किसानों की रेड एंट्रियां की गई है, वहीं 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके साथ ही किसानों पर 1 लाख 5000 रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया गया है। यह कदम पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शीर्ष अदालत तथा एनजीटी की सख्त हिदायतों के उपरांत बड़ी कार्रवाई की।
उधर, पंजाब में पराली जलाने में जिला अमृतसर 59 मामलों के साथ पहले नंबर पर बना है। वहीं 15 सितंबर से लेकर अब तक 7 मामलों के साथ जिला गुरदासपुर दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा फिरोजपुर-जालंधर से 4-4 मामले, कपूरथला से 6, एसबीएस नगर से एक, फतेहगढ़ साहिब से भी एक, पटियाला से एक, रूपनगर से भी एक, एसएएस नगर से 5, संगरूर से 3 मामले सामने आए हैं। बारिश के कारण शुक्रवार को पंजाब के शहरों के एक्यूआई में बीते दिनों की अपेक्षा सुधार दर्ज किया गया है। बठिंडा का सबसे अधिक 82, अमृतसर का 68, मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 67, खन्ना का 46, जालंधर का 44, पटियाला का 36 दर्ज किया गया।

