बड़ी एवं ताजा खबर…पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अवैध खनन मामले में गिरफ्तार……मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस….प्रताप बाजवा के बेहद करीबी

वर्ष 2017 में भोआ विधानसभा हलका से कांग्रेस के थे विधायक…इस बार हार गए थे सीट

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.भोआ पठानकोट।

कांग्रेस के वरिष्ठ एवं पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी शुक्रवार की शाम 5 बजे की बताई जा रही हैं। अवैध खनन मामले को लेकर गिरफ्तारी हुई हैं। मामला पहले ही पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर दिया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी विधायक की उनके क्षेत्र भोआ से हुई। उन्हें मेडिकल के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। समर्थक अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस काफी संख्या में तैनात कर दी गई। पूर्व विधायक विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बेहद करीबी हैं। वर्ष 2017 में काफी अंतराल से भोआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। फिलहाल, किसी बड़े कांग्रेसी की जोगिंदर पाल की गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।  इनकी गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं। विपक्ष को कांग्रेस को घेरने का एक अवसर मिल चुका हैं। 

शुक्रवार तारागढ़ की पुलिस तथा कई पुलिस उच्च अधिकारी भोआ क्षेत्र में स्थित पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर पाल के आवास पर पहुंचे। गिरफ्तारी का वारंट दिखाकर , उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मौके पर पहुंचे, उनके समर्थकों ने पुलिस का विरोध भी किया, जबकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया। फिलहाल, सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया जा रहा हैं। उसके उपरांत, पुलिस विशेष अदालत में उन्हें पेश कर सकती हैं। अनुमान, इस बात का लगाया जा रहा है कि पुलिस पूर्व विधायक का रिमांड हासिल कर सकती हैं। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इस केस में कई लोग शामिल हैं, रिमांड दौरान पूछताछ करके, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे तथा जल्द गिरफ्तार किया जाएंगा। 

पूर्व विधायक पर आरोप है कि भोआ क्षेत्र में अवैध खनन का काम सरेआम किया। पूर्ववर्ती शासन में उन्हें अधीन कई अधिकारी इन्हें संरक्षण देते रहे हैं। कभी किसी प्रकार से कोई जांच भी नहीं की गई। अब चूंकि पंजाब में सत्ता के परिवर्तन होने के उपरांत आम की सरकार है। उसने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि पंजाब में अवैध खनन को पूर्ण रुप से समाप्त किया जाएगा। इस काम में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएंगी। बख्शा किसी को नहीं जाएंगा। 

कुछ समय के भीतर के कई पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों पर आप ने कसा शिकंजा

कुछ समय के भीतर प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन दौरान रहे मंत्रियों एवं विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में शिकंजा कसा हैं। इसमें कई जेल की सलाखों के पीछे है तो कई अभी तक फरार हैं। आज पूर्ववर्ती सरकार के पूर्व  विधायक जोगिंदर पाल के खिलाफ अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया।  

युवक को थप्पड़ जड़ने पर आए थे चर्चा में

विधानसभा चुनाव-2022 के प्रचार से पहले पूर्व विधायक जोगिंदर पाल एक युवक द्वारा सवाल पूछने पर, उस पर थप्पड़ जड़ने पर काफी चर्चा में आए थे। इस संबंधी सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हुआ था। बाद में इन दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया। मामले ठंडे बस्ते में पड़ गया। लेकिन, चुनाव दौरान लोगों ने इस थप्पड़ का जवाब मत के माध्यम से दिया था। चुनाव में वह हार गए थे। पिछले दिनों पूर्व विधायक ने आप सरकार की कार्यप्रणाली पर भी काफी सवाल खड़े किए थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes