बड़ी खबर…..पंजाबी गायक बब्बू मान की जान को खतरा, धमकी भरा आया फोन, सरकार के आदेश पर सुरक्षा में किया इजाफा

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाबी सिंगर बब्बू मान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अतिरिक्त पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी मान की सुरक्षा में लगा दिए गए। गौरतलब है कि पूर्व में भी मान को पंजाब पुलिस की सुरक्षा हासिल हैं। अंदेशा, इस बात का जताया जा रहा है कि  सिद्धू मूसेवाला की हत्या के उपरांत पंजाबी गायक बब्बू मान की जान को खतरा है। सूत्रों के मुताबिक, बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया था। किसी ने किया, इस बारे अभी तक किसी ने कोई पुष्टि तो नहीं की। लेकिन, सुरक्षा में बढ़ोतरी से इसी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस विभाग किसी प्रकार से कोई जोखिम नहीं लेना चाहता हैं, इसलिए मान की सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया गया। 

कुछ इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले


सूत्रों से पता चला है कि कुछ इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले हैं, जिसमें आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कोई फैन बनकर उनके लिए खतरा बन सकता है। इसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब पुलिस को आदेश जारी कर मोहाली स्थित उनके घर पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है।


गौरतलब है कि सिंगर बब्बू मान को पहले भी पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी रिव्यू के दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ाने और मजबूत करने का फैसला किया है। सोशल साइट्स पर भी बब्बू मान की वीडियो के कई क्लिप चल रहे हैं। इन पर लोग अलग अलग तरह के कमेंट करने में जुटे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes