एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
शुक्रवार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी सफलता लगी। लॉरेंस गैंग के एक कुख्यात सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली के थाना में हरियाणा के जिला भिवानी में तेलीवाड़ा स्थित जैन चौक निवासी बंटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। भारी मात्रा में विदेशी हथियार एवं गोली-सिक्का बरामद किया गया। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक आईपीएस गौरव यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट में की।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि विदेश में पकड़े गए कुख्यात गैंगस्टर गोलड़ी बराड़ के कहने पर , उसने आगे हथियारों की सप्लाई करनी थी। जांबाज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने उसे दबोच लिया। कहां से खेप लेकर आया तथा आगे किसे सप्लाई करनी थी। इस पूरे षडयंत्र को लेकर जांच पड़ताल तेजी से आरंभ कर दी गई। विशेष अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस प्रकार के बरामद हुए हथियार
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि आरोपी बंटी से पुलिस ने 20 पिस्टल बरामद की हैं। जिसमें 3 .30 कैलेबर पिस्टल समेत 2 मैगजीन, दो 9 एमएम पिस्टल सहित 2 मैगजीन और 15 इंडियन मेड पिस्टल व 40 कारतूस और 11 मैगजीन बरामद किए गए हैं। कथित अपराधी हरियाणा नंबर की कार पर सवार होकर सप्लाई के लिए पहुंचा था।

