बड़ी खबर…सिद्वू मूसेवाला के हत्यारों को जानकारी देने वाला केकड़ा गिरफ्तार…सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान…सेल्फी लेने का किया था ड्रामा

क्राईम रिपोर्टर अनिल भंडारी.चंडीगढ़।

स्पेशल जांच दल की विशेष पुलिस टीम को सिद्वू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मूसेवाला के हत्यारों को जानकारी मुहैया कराने वाले केकड़ा नामक युवक को दबोच लिया गया। इसकी पहचान हत्या की वारदात समय सामने आई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई। पुलिस ने देखा हत्या से पूर्व जान बूझकर अन्य साथियों के साथ सेल्फी ले रहा था। उसमें इसकी भूमिका संदिग्ध पाई। पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने कबूला कि सिद्वू मूसेवाला के हत्यारों को सिद्वू के बारे जानकारी मुहैया कराई थी। फिलहाल, जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि केकड़ा ने इसके बदले हत्यारों से पैसे कितने लिए थे तथा मुखबिरी करने का असल मकसद क्या था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि केस में कई कड़िया जुड़ रही हैं, कईयों की गिरफ्तारी होने का पुलिस का दावा कर रही है। 

सोमवार को सिद्वू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई, जब, उन्होंने मूसेवाला के हत्यारों को अहम जानकारियां मुहैया कराने वाले केकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि हत्या के दिन, उसने ही हत्यारों को मूसेवाला के बारे बताया था कि वह अब कहा पर जा रहा हैं। पता चलने पर हत्यारों ने मूसेवाला की कार का पीछा किया। आगे जाकर मौका पाकर, उसे एके-94 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से भून डाला गया। लगभग दो दर्जन भर के करीब गोलीबारी हुई। अस्पताल में मूसा ने दम तोड़ दिया था, जबकि उसके अन्य साथियों को भी गोली लगी थी। उनका इलाज लुधियाना के डीएमसी में चल रहा हैं। 

फिलहाल, पुलिस इस केस के साथ जुड़े केकड़ा की गिरफ्तारी को लेकर अहम जानकारियां हासिल होने का दावा कर रही हैं। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातें भी सामने आई। फिलहाल, पुलिस जांच का विषय का हवाला देकर कुछ खास जानकारी मुहैया नहीं करा रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes