बड़ी खबर….सुधीर सूरी की हत्या उपरांत महंत की निर्मम हत्या….खून से लथपथ मिला शव, कटघरे में आप सरकार

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़। 

पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के उपरांत महंत की निर्मम तौर से हत्या हो गई। मामला पंजाब के जिला मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर का हैं। चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने देर रात्रि हत्या को अंजाम दिया।  महंत पर तेज धारदार हथियारों से वार किया गया है। गांव की महिलाओं ने महंत का खून से लथपथ शव देखा।तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शक जाहिर किया जा रहा है कि किसी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई कर दी। किसी की पहचान या फिर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। दावा किया जा रहा है कि जल्द कथित अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


महंत शीतल दास मूलरूप से फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वह बीते करीब 42 साल से गांव बुढ़नपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे। घटनास्थल पर डीएसपी से लेकर सभी बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। इलाके के लोगों ने बताया कि महंत शीतल दास के नाम करीब तीन बीघा जमीन थी लेकिन वह गांव से भीख मांगकर अपना पेट भरते थे। गांव के बाशिंदों ने बताया कि महिलाओं ने पूर्व में खून से लथपथ महंत का शव देखा। 


एक हफ्ते पहले सूरी की हुई थी हत्या

एक हफ्ते पूर्व अमृतसर में शिवसेना के टकसाली नेता सुधीर सूरी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम पास में रहने वाले एक दुकानदार ने दिया। इस घटना के उपरांत पंजाब में एक हफ्ते के भीतर कई हिंदू नेता एवं विगत दिन डेरा प्रेमी की फरीदकोट में हत्या कर दी गई। इन सभी मामलों को लेकर कहीं न कहीं आप सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे है। कुछ पुलिस अधिकारियों को भी इन हत्याओं के पीछे जिम्मेदार समझा जा रहा हैं। शायद वक्त रहते कानून अपना सही ढंग से कर पाता तो यह वारदातें ही नहीं हो पाती। इन मामलों में पुलिस की भी जवाबदेही बनती हैं। 


बसपा सचिव बोले- आप की सरकार बनने के बाद सूबे की कानून व्यवस्था चरमराई
घटनास्थल पर पहुंचे बसपा के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह छड़बड़ ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगी है। उन्होंने कहा कि बनूड़ क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं जो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को साबित करती हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes