एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।सिख युवती की ताबड़तोड़ पर गोलियां बरसा कर बेरहमी से हत्या कर दी। 21 वर्षीय युवती पवनप्रीत कौर कनाडा ब्रैम्पटन शहर की रहने वाली हैं। हत्या देर रात्रि साढ़े दस बजे ब्रिटानिया रोड पर की गई। स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों को घटना के बारे इतलाह कर दी गई। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से अपराधी की पहचान की जा रही हैं। प्राथमिक जांच में किलिंग अपराध से मामले को जोड़ा जा रहा हैं। फिलहाल, किसी प्रकार से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय पवनप्रीत कौर मूल रूप से पंजाब के जालंधर शहर की रहने वाली हैं। लंबे समय से परिवार कनाडा में रहता हैं। मरने वाली युवती वहां के कॉलेज की स्टूडेंट बताई जा रही हैं। किसी से कोई दुश्मनी की बात सामने नहीं आई। देर रात्रि किसी आवश्यक काम की वजह से घर से बाहर गई थी। रास्ते में किसी अज्ञात अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हालांकि, गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन, हालत गंभीर एवं रक्त का अधिक बहाव होने की वजह से चिकित्सक, उसे बचा नहीं सकें। देर रात्रि, उसने दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची, स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। वहां से फॉरेंसिक टीम की मदद से नमूने लिए गए। जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्यारे की पहचान कर ली। पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द अपराधी, उसकी गिरफ्त में होगा।
एक हफ्ते में तीसरी बड़ी घटना
कनाडा में अब भारतवंशी पंजाबी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उन पर हमले हो रहे हैं। पिछले समय एक भारतवंशी पंजाबी महकप्रीत (18) नामक स्कूली छात्र की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसी प्रकार भारतवंशी बड़े व्यवसायी पर हमला कर लूटेरों ने लूट लिया था। इन तीन बड़ी घटनाओं ने कनाडा पुलिस तथा सरकार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए कि वह लगता है कि भारतीयों को सुरक्षा को मुहैया कराने में एकदम नाकाम रहीं। उधर, सूत्रों से खबर सामने आई है कि कनाडा में भारतीय दूतावास ने, इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की।
तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
सूचना के मुताबिक, मरने वाली सिख युवती पवनप्रीत कौर को कई गोलियां लगने से जमीन पर गिर गई। खून से लथपथ युवती काफी समय मदद के लिए गुहार लगाती रही। बताया जा रहा है कि यहां पर युवती की निर्मम हत्या हुई, दूर-दूर तक कोई आवास नहीं हैं। काफी समय उपरांत, एक राहगीर ने खून से लथपथ पवनप्रीत कौर को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि युवती ने तड़प तड़पकर दम तोड़ा।

