एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।
पंजाब सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गृह और कर एवं आबकारी मंत्रालय सीएम भगवंत मान के पास रहेगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा , शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह मीत हेयर, कानून-पर्यटन मंत्री हरजोत बैंस को बनाया गया है।
पूर्व ईटीओ हरभजन सिंह बिजली मंत्री होंगे, डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। लालचंद कटारूचक्क को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री बनाया गया है। लाल जीत भुल्लर ट्रांसपोर्ट मंत्री , ब्रह्माशंकर जिंपा को वाटर सप्लाई और कुदरती आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है। कुलदीप धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों को साथ में कुछ और विभाग भी दिए गए हैं। इस बारे में सरकार की तरफ से अभी औपचारिक घोषणा होनी शेष है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने 7 कैबिनेट मंत्रियों की जगह खाली रखी है। अभी तक फाइनल तय नहीं हो पाया कि किन-किन आप विधायक को शेष मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। चर्चा, इस बात की जरूर चल रही है कि कुछ दिनों के भीतर घोषणा हो सकती है।

