एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।
मंगलवार की शाम तक पंजाब सरकार के नव-नियुक्त मंत्रियों ने सरकारी कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया। अहम फैसला लेते हुए परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने सरकारी बसों में निशुल्क सफर करने का पुराना फैसला ही बरकरार रखा । भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त करने तथा बदला खोरी की राजनीति से परहेज करने का दृढ़ संकल्प भी लिया।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के सभी मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई थी। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर उपस्थित रहें। फिलहाल, अहम विभाग अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास ही है। 7 मंत्रियों की शपथ कब होती है, इसका पता आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
बताया जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल में पूर्व आईपीएस अधिकारी तथा अमृतसर विधानसभा हलका उत्तरी से आम आदमी पार्टी के विधायक डाक्टर कुंवर विजय प्रताप सिंह को जगह मिल सकती है। फिलहाल, इस बात को लेकर अभी तक भगवंत मान सरकार की तरफ से कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया। जबकि, चर्चा इस बात की पूरी है कि कुंवर को पंजाब सरकार में अहम मंत्री पद मिल सकता है। कयास इस बात के भी लगाए जा रहे है कि कुंवर को गृह-मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि , पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ उनके पास कानून तथा प्रशासन को चलाने में काफी अनुभव है। इसका फायदा आम आदमी पार्टी की सरकार को काफी हद तक मिल सकता है।
परमिट होगा चेक, नियमों के प्रतिकूल होने पर होगी बसें जब्त
पंजाब के परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को शाम को परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की । उन्होंने बताया कि जल्द ही 40 किलोमीटर के परमिट पर 250 किलोमीटर चलने वाली निजी बसों को चेक किया जाएगा। नियमों के प्रतिकुल पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी होगी। सरकारी परिवहन के लिए नई प्रणाली के तहत सुधार किया जाएगा। महिलाओं को फ्री सफर करने की छूट बरकरार रहेगी। बच्चों, बुजुर्गों तथा दिव्यांगों के लिए सरकारी बस में सीट आरक्षित की जाएगी। किसी प्रकार से कोई भी राजनीति बदला खोरी नहीं होगी। पुरानी सरकार जाने से पूर्व जारी किए गए परमिट भी चेक किए जाएंगे।

माइनिंग होगी पूर्ण रूप से बंद, नई नीति होगी लागू
माइनिंग का मंत्रालय देखने वाले हरजोत सिंह बैंस ने भी विभाग से संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने बताया की कि जैसे कि हम सब को मालूम है कि पंजाब में पूर्व की सरकारों दौरान प्रदेश में माइनिंग का काम गलत तरीके से चलता रहा है। अब हमारी सरकार में बिल्कुल ऐसा नहीं कुछ होगा। एक नई नीति माइनिंग पर बनाकर उसके तहत काम किया जाएंगा। गलत काम करने वालों के खिलाफ कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई होगी। सरकारी दायरे में लाकर पैसा जनता के बीच खर्च होगा। प्रदेश में विकास होगा। पंजाब की जनता खुशहाल रहेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा सुधार
शिक्षा मंत्री गुरमीत हेयर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले दिनों में पंजाब के सरकारी स्कूलों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दिल्ली की तर्ज पर यहां के सरकारी स्कूल होगे। अब निजी स्कूलों को छोड़ कर अभिभावक बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल कराएंगे। स्कूल में खेल का बढ़िया बंदोबस्त होगा।

अस्पतालों की दशा-दिशा सुधरेंगी
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर विजय सिंगला ने कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पताल की अब दशा-दिशा सुधर जाएंगी। ईलाज मरीजों को सरकारी अस्पताल में अच्छा मिलेगा। हर किसी का स्वास्थ्य संबंधी सरकारी कार्ड बनाया जाएगा। निजी अस्पताल में दुर्घटना केस में घायल का तुरंत इलाज होगा। सरकारी डॉक्टर तथा अधिकारियों को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सिर्फ अपना काम ईमानदारी तथा निष्ठा से निभाए। लोगों को प्राथमिकता दे।

समय पर गेहूं खरीद का दिया निर्देश
खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री कटारुचक्क ने चंडीगढ़ में स्थित मंत्रालय कार्यालय में निर्देशक तथा बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसानों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत पेश नहीं होनी चाहिए। गेहूं की खरीद को लेकर बढ़िया इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए।

सरकार अधिक निवेश करेगी
लोक कल्याण विभाग मंत्री हरभजन सिंह इटीओ ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब में खूब निवेश करेगी। इससे पंजाब के युवा को भरपूर फायदा होगा। रोजगार के अधिक साधन उत्पन्न होगा। अब किसी पंजाबी युवा को विदेश जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। प्रदेश में रह कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है। इस पर उनका मंत्रालय ने एक नीति भी तैयार कर ली। उस नीति के तहत पर काम किया जाएगा। पुरानी सरकारी इमारतों का संरक्षण भी किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप भुल्लर ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। हर काम ईमानदारी तथा सही तरीके से होगा। हर कार्य लोगों के हित में ही होगा। जनता को हर प्रकार से सुविधा दी जाएगी। लोगों का सरकारी कार्यालय में होने वाले भ्रष्टाचार का भयं दिल से समाप्त होगा। उनकी टीम में विशेषज्ञ, ईमानदार अधिकारी ही काम करेंगे। गांवों की दिशा-दशा दोनों ही सुधार दी जाएगी। गांव में डिस्पेंसरी तथा पार्क की लाइटों का खास ध्यान रखा जाएंगा।