एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के फोर्थ ईयर की एक स्टूडेंट बॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को बॉयफ्रेंड द्वारा उसे वॉट्सऐप पर भेजे गए अश्लील कमेंट्स के प्रिंट आउट दिखाए। ऐसे दस्तावेजों को देखकर मनीषा गुलाटी हैरान हो गई और उन्होंने लोक अदालत में ही सामने खड़े आरोपी लड़के को जमकर फटकार लगाई।
मनीषा गुलाटी ने लॉ स्टूडेंट से कहा कि वह कानून की पढ़ाई कर रही है। उसे लड़के द्वारा रिलेशनशिप में ऐसे आपत्तिजनक कमेंट करने और धोखा देने पर सजा दिलाकर अन्य लड़कियों के लिए मिसाल कायम करनी चाहिए। इस पूरी बातचीत को मनीषा गुलाटी ने लाइव आकर कहा, लेकिन वह लड़के-लड़की के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैमरे के सामने नहीं लाई।
अदालत में केस दायर करने की सलाह
मनीषा गुलाटी ने कहा कि वह हैरान हैं कि इतने लंबे रिलेशनशिप के बाद भी कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के बारे कैसे भद्दे कमेंट्स कर सकता है। उन्होंने लॉ स्टूडेंट को कहा कि वह आरोपी लड़के के खिलाफ अदालत में केस दायर करे। यदि उसे किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह यह मानकर चले की मनीषा गुलाटी उसके साथ खड़ी है।

