मोदी v/s केजरीवाल…आप की आहट,लोगों का विश्वास ने भाजपा का ढाया चंडीगढ़ निगम चुनाव में गढ़……कांग्रेस फिसली….शिअद की शर्मनाक हार

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में आप के लिए विधानसभा चुनाव में अच्छे संकेत…..जबकि चेहरा हो सकता है बड़ी मुसीबत

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

मोदी v/s केजरीवाल की लड़ाई में केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ निगम चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। जबकि, बहुत का जादुई आंकड़ा से अभी दूर है। आप-14, भाजपा-12, शिअद-1 ही सीट जीत पाई। आप की आहट, लोगों के विश्वास ने भाजपा का चंडीगढ़ किला ढहा दिया, कांग्रेस इस बार फिर से इस चुनाव में फिसल गई, जबकि शिअद की काफी शर्मनाक हार हुई। इस जीत से आप के लिएपंजाब विधानसभा चुनाव-2022 एक अच्छे संकेत दिखाई दे रहे है। जबकि, उसके पास पंजाब में अब तक सीएम चेहरा घोषित करने के लिए कोई नाम नहीं है। ऐसे में यह उसके लिए चुनाव में बड़ी मुसीबत डाल सकता है। 

आप द्वारा चंडीगढ़ नगर-निगम चुनाव में ज्यादा सीट जीतने सबसे बड़ी पार्टी उबर कर सामने आने पर, हर राजनीतिक पार्टी को सोचने-विचारने के लिए मजबूर कर दिया। प्रचंड जीत का सेहरा पार्टी अपने वर्करों तथा लोगों में डाल रही है। उनके मुताबिक, लोगों ने विश्वास दिखाकर, उन्हें जीत हासिल करने का अवसर दिया। वह भी लोगों के वादों पर खरा उतरने का वचन देते है। अब हर कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। फिलहाल पार्टी जादुई आंकड़ा हासिल करने में पीछे है। अब सवाल यह पैदा होता है कि आप पांच पार्षद का समर्थन किस लिहाज से हासिल करती है।

चर्चा , इस बात की भी है कि शायद आप के पार्षद अन्य पार्टी में भी शामिल हो सकते है। जबकि , आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि सभी हमारे साथ है। दूसरे नंबर पर चल रही भाजपा के पास एक सांसद भी है, इसके अलावा जोड़ तोड़ की राजनीति करने में भाजपा में काफी महारत भी है। अगर ऐसा संभव हुआ तो भाजपा दूसरी बार अपने मेयर बनाने में कामयाब रहेगी। 

दिलचस्प पहलू, यह रहा कि चुनाव में मेयर तक अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। वह चुनाव में हार गए। इससे एक बात साबित हो जाती है कि जनता का इस बार फैसला सिर्फ तो सिर्फ ईमानदार या फिर ,उनके कार्य करने में सक्षम रहने वालों को मत दिया। यह बात विजेता प्रत्याशियों की जीत से साबित ही हो गई। अब लोग पार्टी ने बल्कि प्रत्याशी की काबिलियत पर भरोसा रखते है। 

भाजपा की उम्मीदों पर फिरा पानी

भाजपा को चंडीगढ़ नगर-निगम चुनाव को लेकर कई अपेक्षाएं थी। उन्हें पूरा यकीन भी था कि इस बार वह पिछली बार से अधिक सीटों से विजय रहेगें। जबकि, शुरुआती रुझान में ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपनी बढ़त बना ली। दोपहर के दो बजे सारी तस्वीरें साफ हो गई। विजेता प्रत्याशी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने की तस्वीरें सामने आने लगी।

इतना ही नहीं, इस बार भाजपा के मेयर अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। इस चुनाव से यह बात तो साबित हो गई उसकी उपेक्षाओं पर पानी फिर गया। 

वोट प्रतिशत इस बार यह रहीं

वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा, कांग्रेस को 27 फीसद के हिसाब वोट पड़ी। जबकि, हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि आम आदमी पार्टी को वोट सिर्फ 25 प्रतिशत के हिसाब से हासिल हुए। कुल मिलाकर हार-जीत कोई भारी मत से नहीं हुई। सिर्फ तो सिर्फ लोग, इस चुनाव में बदलाव चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने मत से एक बड़ा फेरबदल करने का संकेत दिया। अब देखना होगा कि मेयर किस पार्टी का बनता है।

क्योंकि स्पष्ट बहुमत किसी पार्टी के पास नहीं है। इसके लिए कयास, इस बात के शुरू हो चुके है कि अब जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू होगी। जिस पार्टी की तरफ से ज्यादा संख्या पार्षद की होगी, उस पार्टी को ही मेयर बनाने का अवसर मिल सकता है। 

आप का बड़ा फैसला…अब पंजाब की तरफ नज़र

आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि इस जीत ने सुनिश्चित कर दिया है कि लोग राजनीति में बड़ा बदलाव चाहते है। लोगों को मालूम है कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार ने बहुत कुछ किया। अब पंजाब प्रांत में भी उनकी पार्टी की पूरी नज़र है।

इसके लिए विभिन्न टीमों का जाल बिछा दिया गया। वह पंजाब में ग्राउंड लेवल पर काम करने में जुट गई। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी बड़ा कुछ करेगी।  

किसानी मुद्दा भी भाजपा की हार का बना कारण

बताया जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा की हार के पीछे किसानों का मुद्दा भी रहा। क्योंकि लंबे समय तक किसान तीन कृषि कानून रद्द कराने को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर बैठे रहें। चाहे, बाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीन कानून को रद्द कर दिया था। जबकि कहीं न कहीं किसानों का अभी तक रोष भाजपा के खिलाफ ठंडा नहीं हो पाया। मालूम इस बात का भी हुआ है कि चंडीगढ़ में काफी संख्या में मतदाता किसान वर्ग के साथ जुड़े है। 

नतीजे कुछ….इस प्रकार रहेंः

  • वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
  • वार्ड 2 से भाजपा के महेश इंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
  • वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
  • वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
  • वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
  • वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
  • वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह ने कांग्रेस के केएस ठाकुर को 682 वोटों से हराया।
  • वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
  • वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
  • वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
  • वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के दीपा अशधीर दुबे को 1017 वोट से हराया।
  • वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
  • वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
  • वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोट से हराया।
  • वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम ने भाजपा की ऊषा को 993 वोटों से हराया।
  • वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
  • वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
  • वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा ने कांग्रेस की कमलेश को 804 वोटों से हराया।
  • वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह ने निर्दलीय कृपानंद ठाकुर को 269 वोटों से हराया।
  • वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
  • वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
  • वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से हराया।
  • वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह ने भाजपा के सचिन कुमार को 997 वोटों से हराया।
  • वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
  • वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
  • वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने भाजपा के रविंदर सिंह रावत को 2,862 वोटों से हराया।
  • वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर लड्‌डू को 2,568 वोट से हराया।
  • वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंद्र कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
  • वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
  • वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह ने भाजपा के भारत कुमार को 1,062 वोट से हराया।
  • वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
  • वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
  • वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपेंद्र शर्मा को हराया।
  • वार्ड 35 से भाजपा के राजेंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया।
100% LikesVS
0% Dislikes