एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

मौसम का बदला मिजाज, शायद इस बात का मां चिंतपूर्णी दरबार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को अंदाजा नहीं था। एक लंबे अरसे उपरांत शुक्रवार बाद दोपहर के उपरांत बर्फ की चादर में ढक गया। बाजार से लेकर मंदिर के पंडाल तथा बर्फ ही बर्फ थी। शायद ही सैलानियों तथा श्रद्धालुओं ने इस बात का कदापि अनुभव हासिल नहीं किया होगा। बताया जा रहा है कि मां दर्शन करने के उपरांत इस मौसम के मिजाज का लुत्फ लेते भी कई लोग दिखाई दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने एसएनई न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। उनके मुताबिक, मां के दर्शन खुले होने के उपरांत एक दम बर्फ की चादर ओढने लगी। काफी अच्छा लग रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फ दोबारा से पड़ सकती है तथा ठंड में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

