…ये राम भक्तों की वायरल वीडियो तेजी से कर रही सोशल मीडिया में ट्रेंड….बच्चों से लेकर हर वर्ग का कर रहा है, ”जय-श्री राम”

प्रिया कोछड़.चंडीगढ़। 

श्री राम की धरती अयोध्या से एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो की खोज की तो पता चला है कि यह अयोध्या हवाई अड्डा का है। वहां पर राम भक्त (बच्चे,पुरुष-महिलाएं, बूढ़े) एक सुर में राम जी का कीर्तन करते हुए दिखाई दे रहे है। इस मंजर को देख ऐसा लग रहा है कि यह कोई श्री राम जी का धार्मिक स्थल है, लेकिन, भक्तों ने श्री राम जी का कीर्तन करके, वहां का माहौल मंदिर जैसा ही बना दिया। बताया जाता है कि यह अवसर पहली बार हुआ कि जब किसी हवाई अड्डा में श्री राम जी का कीर्तन किया जा रहा था। माहौल काफी भक्तिमय था, हर कोई सुर के साथ कीर्तन कर रहा था। कमाल की बात यह थी कि सभी भक्त राम जी का कीर्तन पूरे ज्ञानता के साथ कर रहे थे। 

हमने अक्सर ही देखा है कि दुनिया एक समुदाय समय के हिसाब से हर सार्वजनिक स्थल पर अपने भगवान को याद करने लग पड़ता है, लेकिन, अब फर्क की बात यह है कि हिन्दू समुदाय आस्था में काफी विश्वास रखने लग पड़ा है। वह भी सार्वजनिक स्थल पर श्री भगवान का कीर्तन करने में संकोच नहीं करता है। यह एक प्रकार से अच्छी बात है। लेकिन, यह संभव तब हो पाया, जब वहां की सरकार द्वारा आस्था के लिए दिल से खुल दरवाजे खोल दिए। 

खैर, यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब हिन्दू समाज अपनी आस्था को समझने लगा है तभी वह अब किसी भी स्थल पर भगवान को याद करने में बिल्कुल भी  पीछे नहीं हटता है। देखा जाए तो यह हिन्दू समाज के लोकतंत्र (धार्मिक स्वतंत्रता)  विचार के लिए अच्छी बात है। 

100% LikesVS
0% Dislikes