राहत ……………..अब पंजाब की सहकारी समितियों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष, पंजाब सरकार का फैसला रद्द

BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाब की सहकारी समितियों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से घटाकर 58 वर्ष करने के आदेश को अमान्य करार दिया है। यह अहम फैसला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनाया है ।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह कर्मियों के अधिकारों का उल्लंघन है, साथ ही इसके लिए विधायी अनुमोदन अनिवार्य था जो नहीं लिया गया। इस आदेश के चलते अब सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष ही रहेगी। सहकारी समितियों के कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति आयु को 60 से घटाकर 58 वर्ष कर दिया है। सेवानिवृत्ति आयु में कमी उनके अधिकारों का उल्लंघन है।


अपने विस्तृत फैसले में खंडपीठ ने कहा कि नियम 19 (ए) में संशोधन पंजाब सहकारी समिति अधिनियम के तहत प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का पालन किए बिना अधिनियमित किया गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes