राहुल गांधी के खिलाफ बयान देना इस केंद्रीय मंत्री को पड़ा महँगा, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कर दिया पलटवार

RAHUL GANDHI FILE PHOTO BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


राहुल गांधी पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा दिए गए बयान को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पलटवार किया है। उन्होंने बिट्टू को एहसान फरामोश बताया है। साथ ही केंद्र सरकार को उनके दिमाग का इलाज करवाने की सलाह दी है।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर राहुल गांधी को आतंकवादी कहने से बिट्टू का कद बढ़ता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, बिट्टू का कहना है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। वह संसद के अंदर भी उनके सामने यह बात कह सकते हैं। राहुल गांधी विदेश में बैठे आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं।


कांग्रेस प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्‌टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा है, उसे शर्म आनी चाहिए। बिट्टू के बयान से उनकी मानसिकता, बुद्धि का ज्ञान लोगों को हो गया है। यह कितना एहसान फरामोश आदमी है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए बयान दिया है।


कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि रवनीत बिट्‌टू के बयान से लगता है कि उन्होंने अपना मेंटल बैलेंस खो दिया है। मुझे बहुत अफसोस है। जिस आदमी का अस्तित्व जिस लीडर, परिवार व पार्टी के कारण हुआ है। उन्हें इसने आतंकवादी बताया है।

67% LikesVS
33% Dislikes