रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत…पहले की तुलना में मिलने वाली एकमुश्त राशि अब अधिक मिलेगी

BREAKING-NEWS-IMAGE-2

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है कि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की गणना अब बढ़े हुए अनुमानित महंगाई भत्ते (नोटशनल डीए) के आधार पर की जाएगी। इससे पात्र कर्मचारियों को पहले की तुलना में मिलने वाली एकमुश्त राशि अब अधिक मिलेगी।

यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दो याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सामने आई। सुनवाई में राज्य सरकार ने वित्त विभाग की 6 जुलाई को जारी अधिसूचना कोर्ट में पेश की। हाईकोर्ट ने इस अधिसूचना को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी।

सरकार के इस फैसले से 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए पात्र कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की राशि बढ़े हुए अनुमानित महंगाई भत्ते के आधार पर तय होगी, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा, इसका भुगतान तीन महीने के भीतर किया जाएगा।###USA###UK###CANADA###GOVT.EMPLOYEE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes