लुटेरी दुल्हन……विदेश लेकर जाने का देखा दिया सपना….. CONTRACT MARRIAGE, के नाम पर ठगे 53 LAC

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में विदेश जाने के लिए नए युग की पीढ़ी काफी उत्साहित हैं। विदेश जाने की उनकी लालसा की वजह से कई प्रकार की ठगीयां भी हो रही हैं। अब नया तरीका युवतियों ने अपनाना शुरु कर दिया। खुद आईलेट्स कर दूल्हे के रूप में लड़कों से  कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का जाल बिछाकर, उनसे मोटी रकम ठग कर उनके साथ धोखाधड़ी कर विदेश भाग जाती हैं। पंजाब के कपूरथला जिला में 2 मामले सामने आए। दोनों मामले एक ही प्रकार के हैं। लगभग 55 लाख की ठगी मार दोनों ही लुटेरी दुल्हन विदेश भाग गई। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया । लेकिन, उन्हें पकड़ पाना कोई आसान कार्य नहीं हैं। 

सौरव नामक लड़के ने  पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात नैंसी से हुई। इसकी आईलेट्स  क्लीयर थी। कनाडा ले जाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की बातचीत हुई। इसके लिए उनसे 40 लाख की मांग की गई। सौदा तय हो गया। पैसे बैंक तथा नगद के रूप दिए गए। लुधियाना का पता नैंसी पैसे लेकर विदेश भाग गई। 

उधर, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल हुई। लड़के की तरफ से लगाए आरोप की जांच काफी बारीकी से की गई। पूरी जांच में सामने आया कि इस मामले में वाक्य ही 40 लाख की धोखाधड़ी हुई। फिलहाल, मामला नैंसी तथा उसकी मां के खिलाफ दर्ज किया गया। पता चला है कि कथित अपराधी नैंसी विदेश भाग गई हैं। विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी मदद ली जा रही हैं। 

इधर, कपूरथला के रहने वाले गुरमीत सिंह के साथ अर्शदीप कौर ने  कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के नाम पर करीब 15 लाख की ठगी की। बताया जा रहा है कि लगभग 6 माह पहले दोनों के बीच  कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के लिए बातचीत हुई। विदेश बुलाने के लिए समय तय हुआ। पैसे को बैंक तथा नकद के रूप में दिए गए। 

एक दिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। अंदेशा हुआ तो उसका पीछा किया। उसे अन्य लड़के के साथ संबंध होने का पता चला। सवाल किया तो झगड़ा शुरु कर दिया। बिना बताए, उसे छोड़कर विदेश भाग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में धोखाधड़ी की बात सामने आई। उसी के आधार पर अर्शदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes