एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
देश-विदेश में पर्यावरण में बड़ा सुधार लाने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल की अहम भूमिका रही है। समय-समय पर देश-विदेश की सरकार ने हमेशा ही सीचेवाल की जरूरत को अहम समझते हुए, उनकी मदद लेकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया गया। इतना ही नहीं पर्यावरण पर काम करने वाली देश-विदेश में वैज्ञानिकों ने भी संत जी से सहयोग लिया। इनका अनुभव तथा कार्यशैली को देखते हुए संत जी को कई बार सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के लिए राज्यसभा सदस्य बनने का सौभाग्य हासिल हुआ। गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के उपरांत, संत जी अपने कार्य में जुट चुके हैं।
उनकी सूची में प्रथम स्थान पंजाब की धरती को फिर से हरा भरा करना हैं। कई ड्रेन पंजाब की है, जिसके पानी को स्वच्छ करना, संत जी की सूची में शामिल हैं। इसके लिए एक टीम बाकायदा चयनित हो गई। टीम ने इस काम के ऊपर खाका भी तैयार कर लिया। जल्द ही इस पर काम भी शुरू होने जा रहा हैं। इस मॉडल में पंजाब की धरती को खुशहाल बनाना हैं। अगर, ऐसा संभव हो जाता है तो पंजाब की जनता के लिए, एक सुनहरी अवसर होगा।
संत सीचेवाल ने हमेशा ही जिंदगी में नहरों के गंदे पानी को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस कार्य के देश के प्रधानमंत्री से लेकर विदेशी प्रधानमंत्री भी हैं। उक्त देश के वैज्ञानिक खुद बाबा जी से उनके माडल की सीख ले चुके हैं। जब अपने देश में इस मॉडल को अपनाया तो सच में करिश्मा ही साबित हुआ।
बताया जा रहा है कि पंजाब में कई ड्रेन है जोकि लंबे समय से बड़ी समस्या हैं। प्रदेश में कई सरकार बदली। लेकिन, उन्होंने सीचेवाल के मॉडल पर कार्य नहीं किया। लेकिन संत जी अपने नेक कार्य में लगे रहे। पिछले समय पंजाब में राज्यसभा की सीटें खाली हुई तो सत्ताधारी पार्टी ने अपने जहां से संत बाबा सीचेवाल का नाम चयनित किया। काफी सोच विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने आप का फैसला मान लिया। अब संत सीचेवाल ने इस रोल माडल को तैयार कर लिया है तथा इसे पूरा करने के लिए काम शुरु हो गया हैं।
वृक्ष की तेजी से कटाई बड़ी चिंता का विषय
बताया जाता है कि देश की स्वतंत्रता उपरांत प्रदेश में 33 फीसद वन क्षेत्र था। अब समय के अनुसार क्षेत्र सिर्फ 4 फीसद रह चुका हैं। बड़ा कारण वनों की तेजी से हो रही कटाई भी मानी जा रही हैं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सीचेवाल ने मंथन किया हैं। बताया जा रहा है कि सीचेवाल ने इस पर एक नीति तैयार की। उसके आधार पर अब वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उस पर काम किया जाएगा। इस पर एक विशेष टीम काम करेगी। योजना के मुताबिक, जल्द ही पंजाब का वन रकबा बढ़ाने का प्रयास होगा।
पंजाब सरकार देगी पूरा सहयोग
संत जी के माडल को पंजाब सरकार पूरा सहयोग देगी। बताया जा रहा है कि इस पर खर्च होने वाले फंड भी तैयार हो चुका हैं। उस फंड को सिर्फ तो सिर्फ पर्यावरण पर खर्च ही होगा। शेष संत जी केंद्र सरकार से भी इस कार्य के लिए फंड मांग सकते है। उम्मीद, इस बात की भी जताई जा रही है कि संत को केंद्र सरकार की तरफ से भी उक्त कार्य के लिए फंड मुहैया होगे।
हमेशा ही पर्यावरण पर सुधारात्मक कदम उठाए
संत सीचेवाल ने हमेशा ही पर्यावरण पर सुधारात्मक कदम उठाए हैं। पर्यावरण में सुधार की दिशा में कई दशक कार्य किए। हमेशा ही बिना किसी मदद के इस कार्य में जुटे रहे हैं। उनका हमेशा ही एक विचार रहा है कि पर्यावरण की सेवा करना, सबसे बड़ी सेवा हैं, इसलिए वाहेगुरु ने भी उनके हर कार्य में मदद की, जिस पर वह आगे चलते रहे तथा अपने कार्य के रफ्तार को बढ़ाते रहे हैं। पंजाब की जनता को भी संत जी से कई प्रकार अपेक्षाएं हैं। उन्हें उम्मीद है कि संत जी उन पर खरा ही उतरेगे।