SNE NETWORK.CHANDIGARH.
बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने के आदेश जारी हुए हैं। यह आदेश कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ दायर की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। जारी हुए नोटिस में कंगना को 5 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कंगना के खिलाफ याचिका दर्ज की है। बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिल्म पर अभी रोक लग गई है। फिल्म जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है। एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने बिना इतिहास को पढ़े सिखों की नकारात्मक छवि दिखाई और झूठे आरोप भी लगाए हैं। इसलिए उन्होंने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कंगना रनौत समेत स्क्रीन प्ले राइटर रितेश शाह और जी स्टूडियो को प्रतिवादी बनाया गया है।

