सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी….हनुमानगढ़ से सरबजोत की हुई गिरफ्तारी, टीनू को मुहैया कराई थी कार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। राजस्थान के हनुमानगढ़ से सरबजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शक है कि मूसेवाला की हत्या के लिए गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू को इसने गाड़ी मुहैया कराई थी। पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती हैं। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि सरबजोत सिंह का नाम टीनू से हुई पूछताछ उपरांत सामने आया।  उम्मीद जताई जा रही है कि गिरफ्तारी से कुछ और सुराग हाथ लग सकते हैं।


टीनू की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, पंजाब की मानसा पुलिस ने सरबजोत सिंह को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। सरबजोत की गिरफ्तारी पहले से गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू की निशानदेही पर की गई है। बता दें कि मूसेवाला की हत्या से पहले टीनू ने सरबजोत सिंह को गाड़ी मुहैया कराने के लिए कहा था। सरबजोत ने कहा था कि वह गाड़ी दे देंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes