सीएम, भगवंत मान जी, कहां गया कर्ज का पैसा…….राज्यपाल ने मांगा पाई-पाई का खाता

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब सरकार से राज्यपाल ने पाई-पाई का हिसाब मांग लिया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ताजा ही जारी हुई कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए ब्यौरा मांग हैं। बताया जा रहा है कि कुछ खर्च सरकार द्वारा अघोषित पाए गए, जोकि, एक बड़े घोटाले की तरफ संकेत दे रहे हैं। चर्चा, इस बात की है कि भविष्य में आप सरकार की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे पत्र में राज्यपाल ने जानकारी मांगी है कि कर्ज का पैसा कहां-कहां खर्च किया गया? पत्र में राज्यपाल ने सुझाव कि कर्ज के पैसे का इस्तेमाल आमदनी बढ़ाने में किया जाए और मुफ्त बिजली जैसी लोक लुभावन स्कीमों पर खर्च से बचा जाए।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने दुर्लभ वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन के लिए विवेकपूर्ण राजकोषीय नीतियों का पालन करेगा लेकिन यह बात सामने आ रही है कि राज्य सरकार अपने वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन प्रभावी ढंग से नहीं कर रही।


कुछ इस प्रकार से उठाए सवाल


राज्यपाल ने लिखा है कि उदाहरण के लिए वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार ने स्वीकृत राशि 23,835 करोड़ की जगह 33,886 करोड़ कर्ज लिया। यह राज्य विधानसभा की ओर से अनुमोदित राशि से 10,000 करोड़ अधिक है। 10 हजार करोड़ के इस अतिरिक्त कर्ज को स्पष्ट करने की जरूरत है, क्योंकि स्पष्ट है कि इसका उपयोग पूंजीगत संपत्ति के निर्माण के लिए नहीं किया गया है। 

100% LikesVS
0% Dislikes