वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे है। आरोप है कि शराब नीति घोटाला में मुख्य साजिशकर्ता। बेशक, पार्टी इसे भाजपा की गंदी राजनीति करार दे रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भाजपा का ही हिस्सा मान रही है। ईडी की जांच-पड़ताल के बाद एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ। पाया गया कि इस घोटाले से जुड़ी एक फाइल गायब है। पता चला है कि उस फाइल में घोटाले से जुड़े एक बड़े राज होने की कहानी छिपी है। जो कि, केजरीवाल के राजनीतिक करियर को सीधे तौर पर हानि पहुंचा सकती है। अब शेष मामला सीबीआई अपने हाथ में लेंगी। इस बात की पुष्टि, सीबीआई के शीर्ष प्रवक्ता ने अनौपचारिक तरीके से की। उधर, आप केजरीवाल का समर्थन जुटाने के लिए देश से लेकर विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे है। जर्मनी के विदेश मंत्रालय के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई गई कि जिसमें केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर टिप्पणी की। विदेश मंत्रालय ने जर्मनी को कड़ा संदेश देते कहा कि उनके भीतरी मामलों में बिल्कुल हस्तक्षेप नहीं किया जाए। राजदूत को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।
केजरीवाल को सलाखों के पीछे ईडी भेजने में सफल रहा। अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत पर केजरीवाल को भेजा गया। पूछताछ में कई बड़े राज सामने आ रहे है। ईडी ने प्रश्न की लंबी सूची तैयार की। एक-एक करके केजरीवाल से जवाब पूछा जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि केजरीवाल के पास कोई उचित जवाब तो नहीं है, लेकिन, ईडी के हाथ कई ऐसे सबूत हाथ लगे है, जिससे कई अन्य लोग भी फंस सकते है। क्योंकि, यह घोटाला कोई छोटा-मोटा नहीं था। इसके तार देश ही नहीं विदेश से जुड़े होने के सबूत भी सामने आ रहे है। सूत्रों से पता चला है कि केजरीवाल तो एक मोहरा थे, उनके पीछे कई बड़े केंद्रीय नेताओं तथा विदेश कारोबारियों का हाथ भी था। सूत्रों से पता चला है कि केजरीवाल को हस्ताक्षर करने के बदले काफी मोटी रकम हासिल हुई थी। जिसे उन्हें हवाला के जरिए दिया गया। ताकि किसी पर इस बात का संदेह नहीं हो पाए।
पूछताछ में एक गायब फाइल की बात सामने आ रही है। उसमें एक बहुत बड़े कारोबारी तथा किसी अन्य के साथ संपर्क था। उसमें पता चला है कि केजरीवाल के कहने पर करीबी कारोबारी ने अन्य रिश्वत मांगी थी। फाइल कहां गायब कर दी गई। इस बारे पता लगाया जा रहा है। सीबीआई की इस गायब फाइल मामले में किसी समय एंट्री हो सकती है। सीबीआई ने गायब फाइल में जो-जो घोटाला हुआ, उसके बारे पुख्ता सबूत के आधार पर पता लगा लिया। अगर सीबीआई के हाथ मामला आ जाता है तो केजरीवाल के खिलाफ एक अन्य बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई ने अपने हाथ केस लेने के लिए कानून प्रक्रिया आरंभ कर दी। ईडी की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। अदालत में पक्ष रख कर मामला अपने हाथ लेने की जल्द दलील डाली जा सकती है।
जेल से चल रही दिल्ली सरकार
पता चला है कि जब से केजरीवाल जेल चलेंगे, उसके उपरांत जेल से दिल्ली सरकार का कार्य चल रहा है। हर छोटा-बड़ा फैसला जेल से लिया जा रहा है। सरकार से संबंधित बड़े अधिकारियों का उनसे मुलाकात करने के लिए लंबा तांता सुबह से लग जाता है। ईडी की जांच में हानि पहुंच रही है। सूत्रों से पता चला है कि अपनी जांच की विघ्न को लेकर अदालत में अपील कर सकती है। कुछ सूत्र यह भी बता रहे है कि केजरीवाल की पत्नी घर से कुछ फैसले ले रहे है। लेकिन, आधिकारिक पुष्टि किसी प्रकार नहीं हुई। इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह जेल में है।
जनता के बीच पहुंची पत्नी
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल जनता के बीच पहुंची। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार हमेशा आपके बीच है। कोई समस्या आए, उसे जल्द हल किया जाएगा। जनता के प्यार की वजह से आप आपके दिल में बसी है। हमें मालूम है आप जानते है कि केजरीवाल को गलत तरीके से फंसाया गया। जनता के प्यार की वजह से केजरीवाल जल्द आपके बीच होंगे। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली सरकार का कार्य जल्द पत्नी सुनीता केजरीवाल संभाल सकती है।