वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
रविवार को देश के बड़े हिस्से में लू का कहर देखने को मिला। इस दौरान कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, रायलसीमा, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। उप हिमालयी बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराई कल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने यह लू का दूसरा चरण है। इससे पहले ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात भी लू की चपेट में आ चुके हैं।