वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया जारी की ठीक जर्मनी, अमेरिका के विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया उपरांत यूएन का बयान आना कहीं न कहीं देश की लोकतांत्रिक तरीके पर एक प्रकार से बड़ा बयान है। यह बयान यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि भारत देश में आम-चुनाव होने जा रहे है। उम्मीद करते है कि वहां पर जनता के राजनीतिक तथा नागरिक अधिकार सुरक्षित है। हर कोई मतदान स्वतंत्र तथा निष्पक्ष तरीके से कर पाएगा। यह टिप्पणी केजरीवाल की गिरफ्तारी तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आयकर द्वारा भेजे गए कई नोटिस के पूछे गए सवाल पर दी गई।

बता दें कि कुछ दिन जर्मनी तथा अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी। जवाब में भारत के मंत्रालय ने दोनों के राजदूत को समन किया था। साफ संदेश दिया कि भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इससे एक बात साफ हो जाती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा वैश्विक स्तर का बन चुका है। उनके पक्ष में विश्व के कई देश तथा एक खास समूह के लोग एकजुट हो चुके है। बार-बार उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठा रहे है। उधर, भाजपा तथा देश की सरकार इसे कानून का हवाला देते हुए उनकी किसी प्रकार से कोई दखलंदाजी का बात को दोहरा चुकी है। दिल्ली की जनता का भी अब केजरीवाल को समर्थन मिलना आरंभ हो गया। लोगों ने तो मैं भी केजरीवाल हूं कि टी-शर्ट डालकर प्रचार करना आरंभ कर दिया।
जेल से केजरीवाल ने अपने पत्नी सुनीता केजरीवाल को राजनीतिक पारी आरंभ करने का संदेश दे दिया। सोशल मीडिया से लेकर हर प्रकार के प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आम जनता भरपूर समर्थन हासिल किया जा रहा है। पता चला है कि रविवार को आम आदमी पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। समर्थन जुटाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शिरकत करने के लिए उनका सहयोग मांगा जा रहा है। एक अनुमान के एक मुताबिक, लाखों की संख्या में लोग इकठ्ठा होने जा रहे है।
राजनीति से जुड़े लोग, इस बात का कयास लगा रहे है कि केजरीवाल को इस महारैली में आम जनता का खासा प्यार मिलने की उम्मीद है।