SAD NEWS–भारत का कौन सा पर्वतारोही लापता…..कितने हजार मीटर नीचे गिरा, अब तक क्या लगा सुराग, जानें, खास रिपोर्ट 

एसएनई नेटवर्क.दिल्ली।  

एक भारतीय पर्वतारोही दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी से लापता हो गया। सेवन समिट ट्रैक्स के अध्यक्ष मिंग्मा शेरपा ने बताया कि अन्नपूर्णा की पहाड़ी पर राजस्थान के किशनगढ़ के 34 साल के अनुराग मालू कैंप-तीन से उतर रहे थे। इस दौरान करीब 6 हजार मीटर से नीचे गिरने से अनुराग लापता हो गए।


हवाई खोज जारी


शेरपा ने कहा कि लापता पर्वतारोही का पता लगाने के लिए हवाई खोज की गई है। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। अनुराग फिलहाल दुनिया की 8000 से अधिक ऊंचाई की सभी 14 चोटियों पर चढ़ने के मिशन पर हैं। अनुराग संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सात शिखर सम्मेलन कर रहे हैं। उन्हें REX कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वे भारत से 2041 अंटार्कटिक युवा राजदूत बने हैं।

67% LikesVS
33% Dislikes