SALUTE नौसेना……….विदेशी जहाजों को छुड़ाने में निभा रही अहम भूमिका….अब बंगलादेशी जहाज को छुड़ा हर किसी का जीता दिल

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।

भारतीय सेना हर वर्ग में हमेशा ही अपनी बहादुरी का परिचय देती आ रही है। नौसेना ने बांग्लादेश के मालवाहक जहाज सहित चालक सदस्यों को सही सलामत छुड़ाकर एक बहादुरी की नई मिसाल पैदा कर दी। बताया जा रहा है कि जहाज को सोमालिया लुटेरों ने बंधक बना लिया था। इससे पूर्व पाकिस्तान की समुद्री जहाज को भारतीय नौसेना ने छुड़ाया था। विदेशी जहाजों को छुड़ाने में  नौसेना अहम भूमिका निभा रही है। अब बंगलादेशी जहाज के चालक सदस्यों को छुड़ाने से हर किसी का दिल जीत लिया। पश्चिमी हिंद-महासागर में भारतीय नौसेना हमेशा ही लुटेरों पर पैनी नजर रखती है तथा अपनी ड्यूटी को तह दिल से निभाती है।

पश्चिमी हिंद महासागर में इन दिनों सोमालिया के लुटेरों ने काफी आतंक मचा रखा है। वे हमेशा ही समुद्री मालवाहक जहाज को अपना शिकार बना रहे है। सामान से लेकर सदस्यों को बंधक बना लेते है। फिर बाद , उस देश की सरकार को ब्लेकमेल कर उनसे मोटी फिरौती मांगते है। कई देश इनका शिकार हो चुके है। भारतीय नौसेना इनकी चालों को समझ चुकी है। एक-एक करके कई अन्य देश के मालवाहक से लेकर सदस्यों को बचाने में सफल रही है। हर कोई भारतीय नौसेना की बहादुरी के बारे चर्चा करते हुए उन्हें सैल्यूट करने से भी नहीं पीछे हटता है। 

बताया जाता है कि भारतीय नौसेना पूरे विश्व में जांबाज सेना के तौर पर जानी जाती है। उसके पास कई प्रकार के विंग है। बताया जाता है कि नौसेना के कमांडो इतने खतरनाक है कि वह समुद्र में भी जाकर दुश्मन को ढूंढ लेते है। कई उदाहरण सामने आई, जिसमें कमांडो ने कर दिखाया। इनकी बहादुरी की चर्चा देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम जनता करती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes