SCAM…..छुप-छुप कर रहने वाली पूर्व C.M की बेटी गिरफ्तार…..आबकारी घोटाला में थी संलिप्तता….अब केजरीवाल की बारी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथ आबकारी घोटाले को लेकर बड़ी सफलता हासिल हुई। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली अदालत में पेश कर दिया गया। 4 दिन की ईडी की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बात की पुष्टि, ईडी के एक शीर्ष प्रवक्ता ने की। सुप्रीम कोर्ट ने कविता की गिरफ्तारी को लेकर 13 मार्च तक रोक लगा दी थी। अब आप संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बारी आ सकती है। केजरीवाल को अदालत में पेश होने का सख्त निर्देश जारी किया गया। अन्यथा , गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है।

दिल्ली सरकार यानी आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति को लेकर बड़े घोटाले का राज्यपाल ने अंदेशा जताया था। इस मामले को लेकर अदालत का सहारा लिया गया। मामला ईडी के पास पहुंचा। ईडी की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित देश के कई कारोबारी से लेकर मंत्रियों का नाम सामने आया। एक-एक करके सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। किसी के पास उन्हें जवाब देने के लिए उचित प्रमाण नहीं था। अब तक दिल्ली के मंत्रियों सहित कईयों को ईडी जेल भेज चुकी है। 

ध्यान देने योग्य बात है कि अदालत भी इस मामले में किसी को जमानत नहीं दे पाई। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई बार समन कर पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन, वह पूछताछ में एक बार भी नहीं शामिल हुए। ईडी ने इस बारे अदालत में अपनी रिपोर्ट दे दी। इस मामले पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि केजरीवाल को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा। अन्यथा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा सकते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes