अमृतसर को दहलाने की कोशिश नाकाम…..जानिए, कहां से गिरफ्तारी हुई कथित अपराधी की, समझिए, पाक कनेक्शन का क्या है इसमें खास रोल….?

HEAD-GRANDE-RECOVERED-3.10.25

पवन कुमार.अमृतसर.चंडीगढ़।  

VIDEO-OF-RURAL-ASR.-MANINDER-SINGH-10.3.25

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए #तरनतारन निवासी रविंदर सिंह उर्फ ​​रवि को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से  2 हथगोले बरामद किए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी #पाकिस्तान के ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) एजेंटों के संपर्क में था। उसने सीमा पार से यह खेप प्राप्त की थी। अमृतसर के थाना घरिंडा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। @PunjabPoliceInd आतंकवादी नेटवर्क को बेअसर करने, संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति एवं जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात की पुष्टि, जिला अमृतसर ग्रामीण एसएसपी मनिंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर की।

आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उस पर जिला तरनतारन में धारा 307 (अब BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति इस साजिश में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes