एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
पंजाब में लूटपाट, गोली चलना जैसी आपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हो रहा हैं। कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई। इसके लिए, शासन एवं प्रशासन के पास कोई ठोस जवाब नहीं हैं। ताजा मामला पंजाब के जिला अमृतसर से सामने आया हैं। जालंधर-अमृतसर, जीटी रोड पर स्थित टाटा मोटर्स कंपनी से अज्ञात बदमाश कार की टेस्ट ड्राइव के बहाने कर्मचारी पर पिस्टल तान कर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित कंपनी कर्मचारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटनाक्रम , गुरुवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की प्रक्रिया को बढ़ा दिया। फिलहाल, कार लूटने वाले अज्ञात का कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं, जबकि, पुलिस जल्द ही आरोपी सहित कार को बरामद करने का दावा कर रही हैं।
गुरुवार , जालंधर-अमृतसर जीटी रोड, गोलडन गेट के टाटा मोटर्स के शोरूम में एक अज्ञात आता हैं। मुंह पर मास्क डाला होता हैं। वह कंपनी के कर्मचारी से टाटा की कार के बारे मूल्य पूछता हैं, वहां पर एक कार को पसंद कर लेता हैं। ऐसे में कार की टेस्ट ड्राइव की मांग करने लग पड़ा। कंपनी के निर्देश पर कर्मचारी, उसके साथ बैठकर कार में चला जाता हैं। दुबर्जी पुल के पास अज्ञात पिस्टल निकालकर कंपनी के कर्मचारी पर तान देता है, उससे पर्स छीन कर , कार से नीचे उतार देता हैं। अज्ञात बदमाश फरार हो जाता हैं।
बड़ी मुश्किल से कंपनी का कर्मचारी शौरुम पहुंच जाता हैं। वहां पर अपने साथ बीती के बारे कंपनी अधिकारी को बताता हैं। सूचना पाने पर पुलिस मौके पर पहुंची जाती हैं। पुलिस ने सारे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। पता चला है कि कार में पेट्रोल कुछ खास नहीं था, इसलिए आशंका, इस बात की जताई जा रही है कि कार अधिक दूर तक नहीं चल सकती हैं। पेट्रोल के लिए किसी पेट्रोल पंप भी जा सकता है, इसलिए सभी पेट्रोल पंप में घटना के बारे सूचित कर दिया गया। पंजाब के अमृतसर में गन पॉइंट पर एक बार फिर कार छीनने का मामला सामने आया है। यह घटना कहीं और नहीं, टाटा शोरूम के कर्मचारी के साथ ही हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। शोरूम से मिली सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू की है। घटना गोल्डन गेट स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम की है।