दीप कत्ल कांड मामला….कुछ समय पहले कालेज प्रधानगी को लेकर हुआ था विवाद…..जग्गू गैंग ने मन में रखी थी रंजिश….इसलिए उतार दिया मौत के घाट….केशव शिवाला ने पोस्ट डालकर ली मौत की जिम्मेदारी

GANGSTER-KESHAV-SHIVALA-WITH-WEAPONS-FILE-IMAGE-OF-SOCIAL-MEDIA

अनिल भंडारी.मोहित बटालवी.अमृतसर.बटाला।.

FILE-IMAGE-OF-JASJIT-SINGH-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

बीती देर सायं बटाला दाना मंडी के बाहर मान नगर के रहने वाले जसजीत सिंह उर्फ डिंप्पी उर्फ दीप चीमा का 4 अज्ञात बदमाशों द्वारा आधा दर्जन गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। उस कत्ल की जिम्मेदारी जग्गू के खासमखास विदेश में बैठे हैरी चट्ठा तथा केशव शिवाला ने ली। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर उक्त गैंगस्टरों ने इस बात का दावा किया हैं। हालांकि, इस पोस्ट की एसएनई न्यूज आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली हैं। शीर्ष अधिकारी इस मामले के बारे कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है तथा कोई भी फोन पर संपर्क भी नहीं कर रहा है। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल हैं। आम-जनता इस हत्या के उपरांत पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। कोई हिरासत में अब तक लिया गया है या नहीं, कोई भी जानकारी पुलिस साझा नहीं कर रही है। 

GANGSTER-KESHAV-SHIVALA-POST

सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट…..

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, आज 2-11-2025 को बटाला में जो दीप चीमा की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदारी, मैं, हैरी चट्ठा, केशव शिवाला और अमृत दालम पूर्ण तौर पर लेते हैं। यह हमारे एंटी गैंग गोपी बकरी और धोनी लेंदे का खास आदमी था। उनके कहने पर प्रधान बना था। उसने हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान किया था। उसके एंटी प्रधान बना था। आज इसको इसकी सजा मिल ही गई। बाकी प्रधान भी तैयार रहें। सिरोपा उनको भी डाला जाएगा। हम पहले भी कहते थे हम मार कर उसका कसूर बताएंगे। जो भी हमारे एंटी गैंग का साथ देंगा, उसका हाल भी ऐसा ही होगा।  बाकी हमारे भाई जग्गू मतलब (जग्गू-भगवानपुरिया, कुख्यात गैंगस्टर) का फोन चले न चले। काम इसी प्रकार ही चलते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो सब, पता नहीं किस की मौत कहां पर आ जाए।

वेट एंड वाच 

अगली चेंबर में गोली किसके नाम की है, यह सरप्राइज हैं। 

हरविंदर डोडी

दीपा यूएसए

अमन गोहतवाला

जानिए..क्या था पूरा मामला….पीछे किसका है षड्यंत्र

परिवार के मुताबिक, रविवार देर सायं जसजीत सिंह किसी से मुलाकात करने के लिए जाता है। वहां से वह वापस अपने घर लौट रहा था। तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल में कुल 4 सवार थे। उन्होंने जसजीत पर लगभग आधा दर्जन गोलियां दाग दी। खून से लथपथ जसजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

पत्नी को जब फोन से पता चलता है कि उसके पति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है, तभी वहां से भाग कर घटनास्थल पर पहुंच जाती है। परिवार में मां तथा अन्य सदस्य शव के साथ विलाप करने लग पड़ते है। ऐसे में पत्नी ने साफ तौर पर आरोप लगाते कहा कि इस हत्या के पीछे जग्गू गैंग का हाथ हो सकता है। सरेआम उसकी पति की हत्या कर दी गई। कुछ देर पहले ही पति से फोन पर बातचीत हुई थी। परिवार में पत्नी 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में उसके 2 भाई भी हैं। सभी ही मेहनत मजदूरी का काम करते है। परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

..कौन है गैंगस्टर जग्गू….रिपोर्ट में समझिए बटाला की हिरासत में क्यों है वो……?

जगदीप सिंह जग्गू उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ए श्रेणी का गैंगस्टर माना जाता है। उस पर 100 से ऊपर देश के कई थाना में आपराधिक मामले दर्ज है। उसे असम की जेल से पिछले दिनों पुलिस कुछ केस की पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में लेकर आई हैं। बताया जा रहा है कि उसे काफी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बीती सायं हुए कत्ल में फिर जग्गू के गैंग तथा मृतक की पत्नी द्वारा जग्गू का नाम इस कत्ल में लेना, कहीं न कहीं जग्गू का हाथ होने के सबूत भी मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस केस में भी क्या उससे पूछताछ करती है क्या…। जग्गू का नाम तब चर्चा में आया था, जब उसने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लारेंस गैंग को हथियार मुहैया कराने की अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं , मूसेवाला को मारने के लिए बिश्नोई गैंग को वाहन प्रबंधन तथा रेकी करने तक भी मदद की थी। अब ये दोनों गैंग एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। 

कौन है गैंगस्टर हैरी चट्ठा

हैरी चट्ठा जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। उसका अपराध की दुनिया से पुराना ही नाता है। पूर्व में उसके खिलाफ जिला गुरदासपुर, जिला बटाला पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। सुर्खियां में तब आया था जब उसने एक राजनीति से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को गोलियां मार दी थी। उसके बाद वह फरार हो गया। कई सालों तक पुलिस के हाथ नहीं आया। सूत्रों से पता चला है कि वह 2 नंबर के पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग जाने में कामयाब रहा था। अपना गैंग वह विदेश से ही चला रहा है। अब कुल मुकदमे उसके खिलाफ 50 पार कर चुके है। वह ए श्रेणी का गैंगस्टर माना जाता है। सूत्रों से पता चला है कि उसे विदेश से भारत लाने के लिए उसके खिलाफ गृह मंत्रालय की भी मदद ली जा रही है। 

…जानिए, कौन है केशव शिवाला गैंगस्टर

केशव शिवाला ने छोटी सी आयु में अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। बताया जाता है कि उसके खिलाफ 2 दर्जन के करीब मामले दर्ज है। कुछ साल पहले जमानत पर बाहर आया तो उसके बाद 2 नंबर में विदेश भाग गया। अब वह जग्गू गैंग के लिए विदेश में बैठकर काम कर रहा है। बताया जाता है कि उसने अमृतसर में कईयों को मौत के घाट उतारा था। हथियारों का काफी शौकीन है। इस बात का यही से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आए दिन अलग-अलग हथियारों सहित अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता है। बीती सायं हुई बटाला में हत्या की जिम्मेदारी भी इस गैंगस्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ली हैं। 

कथित अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे

हत्या को अंजाम देने वाले 2 मोटरसाइकिल 4 अज्ञात थे। लगभग 6 गोलियां दागी गई। जसमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हत्या के पीछे क्या कारण रहा हो सकता है फिलहाल, यह कहना अभी सही नहीं होगा। जल्द कथित अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। 

डीएसपी , संजीव कुमार।   

100% LikesVS
0% Dislikes