प्रदेश में बिजली कट से हुई जनता त्राहि-त्राहि, आप सरकार खामोश, आम-जनता उतरी सड़कों पर…..अब मांगा जा रहा है हिसाब

पवन कुमार.अमृतसर। 

प्रदेश में बिजली कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दिन-रात लग रहे बिजली कट से हर काम मुश्किल से हो रहा हैं। सरकार के खिलाफ आम जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर हैं, खासकर, अमृतसर के जोहड़ा फाटक पर स्थित आम जनता ने बिजली कट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अंडरग्राउंड पुल को चारों तरफ से जाम कर दिया। प्रदेश की भगवंत मान सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन लगाभग 4-5 घंटा चला। प्रशासन ने आशवासन उपरांत जाम को हटा दिया गया। 

प्रदेश में बिजली किल्लत तथा लगातार कट ने लोगों के जीवन खासा बुरा असर डाला हैं। खासकर, व्यापार पर भी प्रतिकुल असल देखने को मिल रहा हैं। आम-जनता ने जोहड़ा फाटक के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। चारों तरफ जाम लगा दिया गया। लोगों का गुस्सा था कि सरकार ने सत्ता हासिल करने से पूर्व जनता से वादा किया था कि प्रत्येक घऱ में 24 घंटा बिजली एवं निशुल्क प्रदान की जाएगी। लेकिन, इसमें किसी भी वादे को पूरा करने में सरकार सहीं साबित नहीं हुई। 

यह वजह है बिजली कट की

पावरकाम के शीर्ष अधिकारी ने बताया की कि बिजली कट की असल समस्या का कारण है कि इसम गर्मी काफी पड़ रही हैं। ट्रांस्फरमर तथा तारों की सप्लाई को नियंत्रित रखने के लिए कट लगाया जा रहा हैं। आपूर्ति अधिक होने की वजह से भी बिजली कट लगाना, उनकी मजबूरी बन चुकी हैं। मौसम में राहत के मिलने के उपरांत, उस समस्या में निजात मिल सकती हैं। 

अन्य राज्य में बेची जा रही बिजली

जानकारों के मुताबिक, बिजली को पंजाब कई राज्यों को बेच रहा हैं। इससे प्रदेश की आर्थिक आय में इजाफा हो रहा हैं। इसी वजह से राज्य में बिजली की आपूर्ति कम हो रही हैं। जिस वजह से बिजली कट लगाए जा रहे हैं। यह कब तक सिलसिला जारी रह सकता है, इस बारे किसी ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। 

आम-जनता की राय

आम जनता की एक ही राय है कि उन्हें निशुल्क बिजली नहीं चाहिए, बल्कि, उन्हें सस्ती बिजली मुहैया कराई जाए। लगातार कट को बंद किया जाए। लगातार बिजली की सप्लाई मिलनी चाहिए। अब लगातार कट की वजह से उनकी जीवन में काफी नुकसान पहुंच रहा हैं। लेकिन, सरकार को इस बात का कोई असर नहीं हैं। 

इतना समय लगते है कट

प्रतिदिन 3 से 8 घंटा प्रति क्षेत्र बिजली कट लगता हैं। ऊपर पारा 42 डिग्री पार कर चुका हैं। गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका हैं। हर जगह त्राहि-त्राहि मच चुकी हैं। हैरान, करने वाली बात है कि इस मसले पर अब तक मौजूदा सरकार की तरफ से कोई ब्यान तक नहीं आया। सिर्फ तो सिर्फ अपने किए विकास कार्य तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम को बार-बार दोहराया जा रहा हैं। इससे साफ साबित हो जाता है कि सरकार आम मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही हैं। 

80% LikesVS
20% Dislikes