बड़ी खबर–अमृतसर के गांव कोटला काजियां में धमाका….15 वर्षीय छात्र के शरीर के हो गए टुकड़े-टुकड़े एक अन्य छात्र घायल…टूर्नामेंट के जीत की खुशी में पोटेशियम को बारीक कर फोड़े जा रहे थे पटाखे

पवन शर्मा.अमृतसर।

यहां के गांव कोटला काजियां में बहुत दुखदायक घटना सामने आई। एक बड़ा धमाका हो गया। घटनाक्रम सुबह सोमवार का बताया जा रहा है। धमाके की चपेट में आने से 8 वीं कक्षा के छात्र सुखजीत सिंह (15) के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो जाने से तत्काल मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय तरनप्रीत अमृतसर के निजी अस्पताल में  जिंदगी-मौत के लिए संघर्ष कर रहा है। थाना अजनाला पुलिस ने एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र में माहौल दहशत पूर्वक है। लोगों इस धमाके की वजह से सहम गए है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। धमाका पोटेशियम को बारीक करने के उपरांत आग लगने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि यह पोटेशियम खेत में जानवरों के बचाव के लिए इस्तेमाल करने वाला है। खेल टूर्नामेंट की जीत की खुशी में यह जश्न मनाने के चक्कर में किया गया। लेकिन खुशियां बाद में मातम में बदल गई। 

रविवार गांव कोटला काजियां मे वालीबाल खेल की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गांव की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्रतिभागी सभी 8वीं कक्षा के छात्र थे। सभी खुशी मना रहे थे। मृतक सुखजीत सिंह को उसके साथी ने गांव के खेत से पोटेशियम लेकर आने के लिए बोला। वहां से पोटेशियम लेकर आए सुखजीत तथा अन्य साथी तरनप्रीत सिंह ने आग से जलाया तो भीषण धमाका हो गया। इसके चपेट में आने वाले सुखजीत के शरीर के कई हिस्सों के टुकड़े हो गए, जबकि अन्य तरनप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गया। गांव में धमाके की वजह से अफरा-तफरी मच गई।  

सूचना मिलने पर थाना अजनाला के प्रभारी एसएचओ मुख्तियार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कब्जे में सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घायल को अमृतसर के निजी अस्पताल भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने हालत काफी चिंताजनक बताई है। पुलिस ने बताया कि एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। वह भी नाबालिग है। गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes