साइकिल सवार रेस्तरां कर्मचारी की जगदंबे रोड पर रात को किरच-चाकू हथियार से कर दिया था बेरहमी से हत्या
मृतक की अपराधी से बरामद हुई जैकेट, फोन का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
पूर्व में कथित अपराधियों के खिलाफ कितने दर्ज है मामले, जांच में जुटी पुलिस
दो दिन का मिला पुलिस रिमांड…..बड़ा खुलासे का दावा कर रही पुलि
सएसएनई न्यूज.अमृतसर।
महानगर के थाना सदर पुलिस ने बीते दिनों एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया। लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या 6-7 दिसंबर की मध्यकालीन रात को निकट बाबा पीर शाह दरगाह के पास की गई। तब जगदंबा कालोनी निवासी रेस्तरां कर्मचारी रेशम सिंह ड्यूटी समाप्त कर घर साइकिल सवार होकर घर लौट रहा था।
सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने तहसील अजनाला के अधीन गांव रोखे निवासी जोबन को 88 फीट रोड से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका अन्य साथी बोबी निवासी मजीठा फरार चल रहा है। अदालत में कथित अपराधी को पेश किया गया। वहां से दो दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शनिवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी डिटेक्टिव) जुगराज सिंह ने कहा कि उनके लिए हत्या बड़ी चुनौती थी। इसके लिए उन्होंने हत्या वाले स्थान से सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। इसमें अपराधियों के चेहरे दिखाई दिए। उनमें अपने खास मुखबिर की मदद से एक अपराधी जोबन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य साथी बोबी अभी तक फरार है। अपराधी की निशानदेही से मृतक की जैकेट बरामद कर ली।
आगे की जानकारी देते जुगराज सिंह ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से की गई। मृतक के मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ। दावा किया कि जल्द ही दूसरा अपराधी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व में अपराधियों के खिलाफ कितने मामले दर्ज है। इस बारे बारीकी से पता लगाया जा रहा है। अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया।