शीतलहर शुरू…..स्कूलों में इस दिन से छुट्टियों का ऐलान…शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

SCHOOL CHILDREN IMAGE (FILE PHOTO)

राजेश शर्मा.पवन कुमार.मुकेश बावा.अमृतसर/चंडीगढ़। 

पंजाब में शीतलहर शुरू हो गई है। वहीं, सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 24 से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। ये आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे।


शिक्षा मंत्री की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में 19 हजार सरकारी और 8 हजार के करीब निजी स्कूल हैं, जिनमें करीब 35 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।


वहीं, पंजाब में सोमवार को दिन का पारा गिर कर सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। विभाग ने मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर 4 दिन शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा। विभाग के मुताबिक शीतलहर के चलने से अगले तीन दिनों के दौरान रात का पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया। सबसे अधिक 22.3 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।

….इतने डिग्री दर्ज की गई गिरावट


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4.2 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 7.0 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 7.6 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), बठिंडा का 6.6 डिग्री, बरनाला का 7.1 डिग्री, फाजिल्का का 6.2 डिग्री, जालंधर का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


स्थान अधिकतम न्यूनतम


अमृतसर    19.2    5.2
लुधियाना   20.8   7.0
पटियाला    21.5   7.6
पठानकोट  20.4   4.2
जालंधर    19.3    6.9


HEALTH-DEPARTMENT ने जारी की एडवाइजरी


सेहत विभाग ने ठंड के चलते एडवाइजरी भी जारी की है। खास तौर से बुजुर्गों व छोटे बच्चों के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है। पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कौशल के मुताबिक ज्यादा ठंड व धुंध होने पर बुजुर्ग और दिल के रोगों से पीड़ित मरीज सुबह व देर शाम को बुजुर्ग सैर करने के लिए बाहर न निकलें। छोटे बच्चों को इस मौसम में निमोनिया होने का खतरा है, जिसमें बच्चों को उल्टी व दस्त भी लग सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes