सावधान, कृपया ध्यान दें…आज है ‘PROPERTY’ टैक्स जमा करने का आखिरी दिन…..अगले वर्ष लगेंगा 10 फीसद अतिरिक्त जुर्माना

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

नगर निगम अमृतसर अपनी आय को बढ़ाने के लिए संपत्ति आय इकट्ठा करने के लिए जो तोड़ मेहनत कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों तथा  कर्मचारियों ने  छुट्टी का दिन व्यर्थ नहीं करते हुए कार्यालय में अपनी ड्यूटी को निभा रहे है। पिछले दिनों शनिवार, रविवार तथा इतना ही नहीं सोमवार (पंजाब बंद) वाले दिन भी सभी कार्यालय पहुंचे तथा संपत्ति आय के अलावा सभी आय को इकट्ठा किया। खास बात यह रही है कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने टैक्स जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं के साथ काफी नरमी से पेश आकर अपनी छवि को सुधारने का एक अच्छा संदेश दिया। कुल आंकड़ों के  मुताबिक, कुछ दिनों के भीतर टीम ने अपने टारगेट को लगभग पूरा करते हुए ( 1 करोड़) इकट्ठा किया। अपनी टीम की बढ़िया कार्यप्रणाली को देखते हुए, निगम आयुक्त ने उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई की। बताया जा रहा है कि अगले साल यानी 1 जनवरी से 10 फीसद अतिरिक्त जुर्माना लगेंगा। इसलिए टैक्स जमा करवाने वाले लोगों का कार्यालय में तांता लगा हुआ है। 

संपत्ति आय निगम की आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा माना जाता है। बताया जाता है कि इस आय से विभाग अपने अधिकारियों तथा कर्मचारियों की प्रतिमाह पगार निकाल लेती है। वर्ष के अंतिम माह में निगम टीम के पास संपत्ति आय इकट्ठा करने का आखिरी समय होता है, इसलिए वे जी तोड़ मेहनत भी जुट जाते है। लेकिन, अमृतसर निगम अधिकारियों ने इस आय को इकट्ठा करने के लिए अनूठी पहल की है। इस पहल में उपभोक्ताओं को यहां इस टैक्स के बारे फायदा बताया जा रहा है, वहीं , उनके साथ नम्रता तथा प्यास की भावना से पेश आकर एक लोगों के बीच अच्छा संदेश दिया जा रहा है। इस बार सुनने में आ रहा है कि जो टीम की डिफाल्टर सूची में उपभोक्ता शामिल थे, उन्होंने पिछला टैक्स जमा करवा कर निगम की आय में बढ़ोत्तरी करवाने में एक अच्छा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि टीम देर रात तक टैक्स जमा या लेने के लिए कार्यालय रहेंगी। इसके अलावा आनलाइन सुविधा के माध्यम से भी टैक्स जमा कराया जा सकता है। उसके लिए http://mseva.lgpunjab.gov.in लिंक शेयर किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes