एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

यहां पर एक अमृतधारी सिख के साथ बेरहमी से अत्याचार करने का मामला सामने आया हैं। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका हैं। फिलहाल, किसी के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई होने की बात सामने नहीं आई। बताया जा रहा है कि सुख नामक अमृतधारी सिख को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीठ एवं सिर गंभीर पर चोटें आई हैं। एक बात साफ स्पष्ट हो जाती है कि लोगों में कानून का बिल्कुल खौफ नहीं है तथा कानून को अपने हाथ में लेने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करते हैं। इस मामले को लेकर धार्मिक संगठनों ने पूर्ण रूप से निंदा की। प्रदेश के सीएम भगवंत मान तथा पुलिस प्रशासन से इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई हैं। अब देखना होगा कि शासन एवं प्रशासन, इस मामले को लेकर क्या बड़ा कदम उठाता हैं।

जिला अमृतसर के थाना जंडियाला के अधीन क्षेत्र में एक अमृतधारी सिख ने कुछ लोगों से पैसे लेने थे। उसे पैसे देने वालों ने फोन पर बुलाया। रास्ते में उसे उक्त लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जंडियाला की एक अज्ञात जगह पर ले जाकर महिला एवं कुछ व्यक्तियों ने अमृतधारी सिख के जूती में पानी डालकर पूर्व में पानी पिलाया। उसके उपरांत, उसके केश (बालों) के साथ घिसटकर बेअदबी की गई। कपड़ों को फाड़ दिया गया। अपशब्द एवं गंदी भाषा का इस्तेमाल करने का भी संगीन आरोप लगा हैं। यह वायरल वीडियो लगभग 10-15 मिनट के बीच की हैं। वीडियो में मारपीट करने वालों ने बनाई हैं। बाद में इसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया।

पता चला है कि किसी प्रकार से अमृतधारी सिख अपनी जान बचाकर, वहां से भाग गया। मदद के लिए पुलिस थाना पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पीठ एवं सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की हालत ठीक हैं। स्वस्थ होने में एक दिन लग सकता हैं।

उचित कार्रवाई होगी
थाना जंडियाला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में हैं। घायल के बयान दर्ज कर लिए गए। जांच-पड़ताल गहनता से की जा रही हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमृतधारी सिख के साथ अमानवीय तरीके से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया हैं। पुलिस के पास इस बात के कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। जांच पड़ताल में आरोप सिद्ध होने पर कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई होगी। पैसे के लेनदेन की बात को लेकर पुलिस ने टाल दिया हैं।