अमृतसर के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट…..आँखों में मिर्ची डाल डातर से घायल कर इतने लाख लूट हुए फरार, अब इसकी मदद से पुलिस कर रही पहचान

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

यहां पर बड़ी लूट की वारदात हुई। मामला, पंजाब के अमृतसर स्थित क्षेत्र घन्नूपुर काले का बताया जा रहा हैं। घटनाक्रम दोपहर के समय की हैं। वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश थे। पीड़ित के आंखों में मिर्ची डाल वारदात को अंजाम दिया गया। लगभग 10 लाख की लूट बताई जा रही हैं। घटनाक्रम पास के सीसीटीवी में कैद हो चुका हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन की कई टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कैश कंपनी के कर्मचारी शरणजीत सिंह 10 लाख नगदी बैंक में जमा करने के लिए बैग में लेकर जा रहे थे। घन्नूपुर काले में स्थित चुंगी में नारंग बेकरी के समक्ष एक मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश ने मिर्ची डालकर कर्मचारी से नोट का बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के उपरांत लुटेरे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने कर्मचारी पर दातर के साथ हमला भी किया। वह बुरी तरह से गंभीर रुप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। पास में स्थित लोगों की भीड़ ने उसे वहां से उठाया।

सूचना मिलने पर भारी संख्या में छेहरटा क्षेत्र की पुलिस टीम पहुंची। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। सीसीटीवी की मदद से घटना को अंजाम देने वाले के बारे पता लगाने में पुष्टि जुट चुकी हैं। 

अब तक यह गुत्थी सुलझी नहीं…..अब यह घटनाक्रम ने खड़े कर दिए सवाल

दो दिन पहले लुधियाना की कैश वैन से 7 करोड़ की सबसे बड़ी लूट हुई थी। उस लूट को अंजाम देने वालों की संख्या 10 थी। वह गुत्थी अब तक पुलिस सुलझा नहीं पाई कि अमृतसर में हुई इस लूट ने पुलिस प्रशासन तथा सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पूर्व में मान सरकार पर कई बार प्रहार कर चुका है, अब इस मामले को लेकर फिर से मान सरकार को घेरने का विपक्ष को नया अवसर मिल गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes