एसएनई नेटवर्क.मजीठा (अमृतसर)।

यहां पर गोली चलना अब आम बात हो चुकी हैं। पुलिस एवं शासन चाहे जितने मर्जी दावे कर लें, लेकिन सच्चाई को कभी झुठलाया नहीं जा सकता हैं। थाना मजीठा के अधीन क्षेत्र नाग कलां में शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ-नौ बजे के बीच दो पक्ष में गोलियां एवं ईंट पत्थर चल गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही हैं। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन दो पहिया वाहन कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने गोली चलने की बात को अभी अधिकारिक तौर पर जाहिर नहीं किया। इतना जरूर कहा कि उनकी जांच हर पहलू पर आरंभ हो चुकी हैं। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। क्षेत्र में दहशत का माहौल, लोग घरों में दुबक गए हैं। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना मजीठा के अधीन गांव नाग कलां में शनिवार देर रात्रि दो पक्ष एक-दूसरे के साथ झगड़ने लगे। पूर्व में एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इतनी ही देर में दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। कितने राउंड फायरिंग हुई, इस बारे कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। क्षेत्र की दुकाने एकदम बंद हो गई।
सूचना मिलने पर थाना मजीठा की पुलिस भारी संख्या समेत वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन दो पहिया वाहन अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी या फिर हिरासत में लेने की बात सामने नहीं आई हैं। सूत्रों से पता चला है कि जिन दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, वह लोग वारदात को अंजाम देने के उपरांत मौके से फरार हो गए। सूत्रों से पता चला है कि दोनों गुटों की आपस में पुरानी रंजिश चल रही हैं। पूर्व में भी कई बार आपस में झगड़ने की बात सामने आ चुकी हैं।
हर पहलू पर जांच पड़ताल जारी, जल्द दर्ज होगा मामला
थाना मजीठा के प्रभारी एसएचओ मनमीत पाल सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के उपरांत, भारी संख्या में पुलिस बल भेज दिए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो गुट में झगड़ा हुआ। ईंट-पत्थर तथा गोलियां भी चलने की बात सामने आई। कितने राऊंड फायरिंग हुई, इस बारे पता लगाया जा रहा हैं। पुलिस ने कुछ वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन वारदात में शामिल रहा हैं। आरोप साबित होने पर कानूनी तौर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।