वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
यहां की कानून-व्यवस्था का बुरा हाल हैं। दिनदहाड़े अपराधिक गतिविधियों में काफी इजाफा हो रहा हैं। पुलिस प्रमुख अपनी पुलिस की पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हट रहे। शुक्रवार की देर रात्रि एक युवक को गोलियों से सरेआम भून दिया गया। इस वारदात के उपरांत शहर में दहशत का माहौल हैं, जबकि, हत्यारे पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। मृतक की पहचान रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। मामला जंडियाला गुरु के शिवपुरी इलाके का हैं। करीब आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर आए 4 हथियारबंद लोगों ने रामशरण उर्फ बाबा को गोलियों से भून डाला। लगभग 5 गोलियां लगने से उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि रामशरण नवीं आबादी, वार्ड 7 का रहने वाला था और अभी गऊशाला रोड पर शिवपुरी के पास रह रहा था। वह अपनी बेटी के साथ अपने भाई से मिलकर वापस आ रहा था। जब वह घर के बाहर पहुंचा तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस थाना जंडियाला गुरु आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपसी रंजिश का हो सकता है मामला
सूत्रों से इस बात का पता चला है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती हैं। लेकिन, पुलिस इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह इस मामले को लेकर हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं।